Last Updated:
अमिताभ बच्चन ने ABCL के घाटे के दौर में दिवालिया होने की कगार देखी, आशीष विद्यार्थी ने उनके संघर्ष और मां के लिए लिखी चिट्ठी का जिक्र किया.
अमिताभ बच्चन ने खोया हुआ स्टारडम फिर मेहनत से पाया. आशीष विद्यार्थी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अमिताभ बच्चन के मुश्किल दिनों और उनके साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने बिग बी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं कभी भी उनके साथ ‘मृत्युदाता’ में काम करने का अनुभव नहीं भूल सकता. ये उनकी कमबैक फिल्म थी.
मां के लिए लिखी चिट्ठी
जब बुरे दौर से गुजर रहे थे अमिताभ बच्चन
आशीष विद्यार्थी ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा कि कोई भी उन्हें देखकर ये नहीं कह सकता था कि वह इतने मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा- ‘मैंने उनके साथ फिर 1998 में आई ‘मेजर साब’ में काम किया. वह पूरी रात अपने किरदार में बैठे रहते थे. ना दाढ़ी निकालते थे और ना मूछें, सब कुछ पहनकर रखते थे. किसी को अगर कभी अपनी जिंदगी में निराशा महसूस होती है तो अमित जी सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं.
कभी नहीं की शिकायत
जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि ये बता दें, ये तब की बात है जब वह उनके साथ अगली फिल्म ‘मेजर साब’ (1998) की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) बड़े घाटे में चल रही थी. उन दिनों अमिताभ बच्चन काफी संघर्षों से गुजर रहे थे. अमिताभ बच्चन इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा समय बताते हैं. वह इस घाटे के चलते अपना बंगला भी खोने वाले थे. क्योंकि उनकी सारी प्रॉपर्टी एक साथ अटैच थी और अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने गलती से पर्सनल गारंटी भी दे दी थी, जिसे वह अपना सबसे गलत फैसला मानते हैं. बिग बी ने इस बारे में कहा था- ‘हमें किसी ने अच्छे से आर्थिक सलाह नहीं दी. आश्वसन दिया गया कि कुछ नहीं होगा, इसलिए हमने निश्चिंत होकर पर्सनल गारंटी वाले पेपर साइन कर दिए थे.’
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 28, 2025, 12:04 IST





