Last Updated:
70 के दशक की चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस लीना चंदावरकर ने अपने करियर में कई हिट दी हैं. उन्होंने यूं तो कई शानदार किरदार निभाकर फिल्मों को हिट बनाया, लेकिन जितेंद्र संग उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी.
धर्मेंद्र संग भी कर चुकीें काम लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार से दूसरी शादी की थी. लेकिन बहुत कम उम्र में ही वह विधवा हो गई थीं. वह अपने किरदार में जान फूंक दिया करती थीं. उनकी जोड़ी को दर्शकों ने राजेश खन्ना, संजीव कुमार और धर्मेंद्र के साथ काफी पसंद किया था खूब पसंद किया.
छोटी सी उम्र में हुई थी विधवा
जब फिल्मों में उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तभी उन्होंने शादी करने का फैसला किया. साल 1984 में उन्होंने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर के बेटे सिद्धार्थ बांदोडकर से शादी की. शादी के बाद लीना ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के महज 11 दिन बाद सिद्धार्थ को बंदूक साफ करते समय गलती से गोली लग गई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज करीब 11 महीने तक चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. लीना महज 25 साल की उम्र में विधवा हो गईं.
परिवार से बगावत कर रचाई थी शादी
बता दें कि लीना ने विनोद खन्ना की फिल्म से अपना डेब्यू किया था. सुनील दत्त के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मन का मीत’ उनकी पहली फिल्म थी. यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी और इसमें विनोद खन्ना ने खलनायक की भूमिका निभाई थी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 28, 2025, 18:29 IST





