खेल » विनोद खन्ना संग किया डेब्यू, राजेश खन्ना के साथ भी कर चुकीं काम, जितेंद्र की हीरोइन बनी तो खूब जमी थी जोड़ी

विनोद खन्ना संग किया डेब्यू, राजेश खन्ना के साथ भी कर चुकीं काम, जितेंद्र की हीरोइन बनी तो खूब जमी थी जोड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

70 के दशक की चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस लीना चंदावरकर ने अपने करियर में कई हिट दी हैं. उन्होंने यूं तो कई शानदार किरदार निभाकर फिल्मों को हिट बनाया, लेकिन जितेंद्र संग उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी.

विनोद खन्ना संग किया डेब्यू, राजेश खन्ना के साथ भी कर चुकीं कामधर्मेंद्र संग भी कर चुकीें काम
नई दिल्ली. लीना चंदावरकर भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में रुचि हुई और उन्होंने “फ्रेश फेस ऑफ इंडिया” प्रतियोगिता जीती. इसके बाद उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ.

लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार से दूसरी शादी की थी. लेकिन बहुत कम उम्र में ही वह विधवा हो गई थीं. वह अपने किरदार में जान फूंक दिया करती थीं. उनकी जोड़ी को दर्शकों ने राजेश खन्ना, संजीव कुमार और धर्मेंद्र के साथ काफी पसंद किया था खूब पसंद किया.

नूरानी चेहरे वाली वो हुस्न की मल्लिका, 1 गाने में बनी देसी बहू, तो जीत ले गई हरियाणा के गबरू जवानों का दिल 

छोटी सी उम्र में हुई थी विधवा

जब फिल्मों में उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तभी उन्होंने शादी करने का फैसला किया. साल 1984 में उन्होंने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर के बेटे सिद्धार्थ बांदोडकर से शादी की. शादी के बाद लीना ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के महज 11 दिन बाद सिद्धार्थ को बंदूक साफ करते समय गलती से गोली लग गई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज करीब 11 महीने तक चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. लीना महज 25 साल की उम्र में विधवा हो गईं.

परिवार से बगावत कर रचाई थी शादी

लीना ने किशोर कुमार से शादी कर रही हैं, जब ये बातच उनके परिवार को पता चली तो उन्होंने काफी विरोध किया, क्योंकि किशोर कुमार न सिर्फ लीना से उम्र में 20 साल बड़े थे, बल्कि पहले ही तीन शादियां कर चुके थे. लेकिन जब किशोर कुमार ने लीना के घर के बाहर धरना दे दिया, तब जाकर लीना के पिता ने रिश्ते को अपनाया था.

बता दें कि लीना ने विनोद खन्ना की फिल्म से अपना डेब्यू किया था. सुनील दत्त के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मन का मीत’ उनकी पहली फिल्म थी. यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई थी और इसमें विनोद खन्ना ने खलनायक की भूमिका निभाई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

विनोद खन्ना संग किया डेब्यू, राजेश खन्ना के साथ भी कर चुकीं काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी