Last Updated:
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ रिलीज हो गया है. दूसरी ओर, शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के मेकर्स ने इसका गाना ‘गड़बड’ रिलीज करके ध्यान खींचा है.
शहनाज की फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काफी हंगामा भी हुआ था. प्रशासन ने इसके ट्रेलर को रिलीज होने नहीं दिया. फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग ज्यादा संख्या में देखने जाएंगे. दूसरी ओर, शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के मेकर्स ने नया गाना ‘गड़बड’ रिलीज कर दिया है.
शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी गड़बड़ न हो जाए! फिल्म का नया गाना ‘गड़बड़’ अब रिलीज हो गया है. अभी देखें! फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ सिनेमाघरों में 19 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.’ गाने में जिंदगी की उथल-पुथल और भविष्य की परेशानी को दिखाया गया है, जिसमें जिंदगी में होने वाली ‘गड़बड़’ के डर को दिखाया गया है. गाने को नूरन ने अपनी आवाज दी है. वहीं, म्यूजिक मिक्स सिंह का है और लिरिक्स विक्की संदू ने लिखे हैं.
‘इक्क कुड़ी’ में शहनाज गिल का अहम रोल
मेकर्स ने इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसकी जानकारी शहनाज ने एक पोस्ट के जरिए दी थी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी कर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘ये जानकारी देते हुए बहुत उत्सुकता हो रही है कि फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ का टीजर जारी हो गया. उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा. दुनिया चाहे जितनी भी बदल जाए, कुछ कहानियां कभी नहीं बदलतीं. ‘इक्क कुड़ी’ का अब टीजर जारी हो चुका है.’ अमरजीत सोरन ने फिल्म का निर्देशन किया है और कहानी भी लिखी है. शहनाज गिल इस फिल्म से बतौर निर्माता डेब्यू भी कर रही हैं. यह एक पंजाबी सेंट्रिक फिल्म है. फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी की चुनौतियों और सामाजिक मुश्किलों से जूझती है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
August 28, 2025, 19:03 IST





