खेल » ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ रिलीज, शहनाज गिल के फैंस भी रोमांचित

‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ रिलीज, शहनाज गिल के फैंस भी रोमांचित

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ रिलीज हो गया है. दूसरी ओर, शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के मेकर्स ने इसका गाना ‘गड़बड’ रिलीज करके ध्यान खींचा है.

'द बंगाल फाइल्स' का गाना 'किछु दिन मोने मोने' रिलीज, शहनाज के फैंस भी रोमांचितशहनाज की फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहला गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ ध्यान खींच रहा है, वहीं फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ का गाना ‘गड़बड’ रिलीज के बाद शहनाज गिल के फैंस रोमांचित हैं. गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ बांग्ला भाषा में है और 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे की झलक दिखाता है. यह उस समय के दर्द को संगीत के जरिए लोगों के सामने पेश करता दिखाई दे रहा है. इसमें एक महिला इकतारा लिए गाना गाती दिख रही है. पार्वती बाउल द्वारा गाए और कंपोज किए गए ‘किछु दिन मोने मोने’ गाने को पारंपरिक बंगाली माहौल में बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है. यह गाना काफी असरदार है. ‘द बंगाल फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है.

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काफी हंगामा भी हुआ था. प्रशासन ने इसके ट्रेलर को रिलीज होने नहीं दिया. फिल्ममेकर्स की पुलिस से काफी बहस भी हुई थी. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि अगर कोई इस फिल्म को रोकेगा (बंगाल में), तो लोग ज्यादा संख्या में देखने जाएंगे. दूसरी ओर, शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के मेकर्स ने नया गाना ‘गड़बड’ रिलीज कर दिया है.

19 सितंबर को रिलीज होगी ‘इक्क कुड़ी’
शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी गड़बड़ न हो जाए! फिल्म का नया गाना ‘गड़बड़’ अब रिलीज हो गया है. अभी देखें! फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ सिनेमाघरों में 19 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.’ गाने में जिंदगी की उथल-पुथल और भविष्य की परेशानी को दिखाया गया है, जिसमें जिंदगी में होने वाली ‘गड़बड़’ के डर को दिखाया गया है. गाने को नूरन ने अपनी आवाज दी है. वहीं, म्यूजिक मिक्स सिंह का है और लिरिक्स विक्की संदू ने लिखे हैं.

‘इक्क कुड़ी’ में शहनाज गिल का अहम रोल
मेकर्स ने इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसकी जानकारी शहनाज ने एक पोस्ट के जरिए दी थी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी कर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘ये जानकारी देते हुए बहुत उत्सुकता हो रही है कि फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ का टीजर जारी हो गया. उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा. दुनिया चाहे जितनी भी बदल जाए, कुछ कहानियां कभी नहीं बदलतीं. ‘इक्क कुड़ी’ का अब टीजर जारी हो चुका है.’ अमरजीत सोरन ने फिल्म का निर्देशन किया है और कहानी भी लिखी है. शहनाज गिल इस फिल्म से बतौर निर्माता डेब्यू भी कर रही हैं. यह एक पंजाबी सेंट्रिक फिल्म है. फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी की चुनौतियों और सामाजिक मुश्किलों से जूझती है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘द बंगाल फाइल्स’ का गाना ‘किछु दिन मोने मोने’ रिलीज, शहनाज के फैंस भी रोमांचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी