Last Updated:
सोहा अली खान ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई के बाद मुंबई में बैंक नौकरी की, फिर मॉडलिंग और ‘दिल मांगे मोर’ फिल्म से बॉलीवुड में करियर शुरू किया.
2 लाख से थोड़ा सा ज्यादा था इस एक्ट्रेस का पहली सालाना कमाई. सोहा अली खान ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों की कहानी साझा की. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद सोहा ने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में नौकरी शुरू की. उनकी सालाना सैलरी थी 2.2 लाख रुपये, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि वह अपनी लगभग पूरी कमाई (2.04 लाख रुपये) लोखंडवाला में 17,000 रुपये महीने के किराए वाले घर पर खर्च कर देती थीं.
क्यों बैंक में की नौकसी, किराए पर लिया घर
मॉडलिंग से बदली जिंदगी
सोहा की जिंदगी तब बदली जब उन्हें एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला, जिसके लिए उन्हें एक साल में 5 लाख रुपये मिलने थे. यह रकम उनकी बैंक की सालाना सैलरी से ढाई गुना ज्यादा थी. इसके बाद, उनकी पहली फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ के लिए उन्हें 10 लाख रुपये का ऑफर मिला. सोहा ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी. मैंने सोचा, पहले ये कर लेती हूं, बाकी बाद में देखूंगी.’
खुद लिया रिस्क
‘दिल मांगे मोर’ से की एक्टिंग की शुरुआत
सोहा को पहले अमोल पालेकर की फिल्म पहेली का ऑफर मिला, लेकिन वह प्रोजेक्ट रद्द हो गया. उस समय उनके पास न नौकरी थी, न फिल्म. लेकिन बाद में ‘दिल मांगे मोर’ से उनकी फिल्मी पारी शुरू हुई और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई.व सोहा ने ये माना कि समय 2.2 लाख रुपये की सैलरी अच्छी मानी जाती थी. लेकिन आज के समय में यह रकम बहुत कम लगती है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 27, 2025, 13:27 IST





