खेल » 2700 करोड़ की मालकिन की बेटी, बैंक की नौकरी छोड़ बनीं स्टार, किराए पर ही खर्च हो जाती थी पूरी सैलरी

2700 करोड़ की मालकिन की बेटी, बैंक की नौकरी छोड़ बनीं स्टार, किराए पर ही खर्च हो जाती थी पूरी सैलरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सोहा अली खान ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई के बाद मुंबई में बैंक नौकरी की, फिर मॉडलिंग और ‘दिल मांगे मोर’ फिल्म से बॉलीवुड में करियर शुरू किया.

2700 करोड़ की मालकिन की बेटी, बैंक की नौकरी छोड़ बनीं स्टार2 लाख से थोड़ा सा ज्यादा था इस एक्ट्रेस का पहली सालाना कमाई.
नई दिल्ली. सोहा अली खान जो पटौदी के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मां शर्मिला टैगोर 2700 से ज्यादा की मालकिन हैं. लेकिन क्या आप यकीन करेंगे की पटौदी परिवार की इस बेटी ने एक्ट्रेस बनने से पहले बैंक में न सिर्फ नौकरी की, बल्कि किराए के मकान में भी दिन गुजारे.

सोहा अली खान ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों की कहानी साझा की. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद सोहा ने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में नौकरी शुरू की. उनकी सालाना सैलरी थी 2.2 लाख रुपये, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि वह अपनी लगभग पूरी कमाई (2.04 लाख रुपये) लोखंडवाला में 17,000 रुपये महीने के किराए वाले घर पर खर्च कर देती थीं.

क्यों बैंक में की नौकसी, किराए पर लिया घर

सोहा ने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया, ‘मैं स्वतंत्र जीवन जीना चाहती थी, अपनी कमाई से अपने फैसले लेना चाहती थी.’ हालांकि, उन्होंने माना कि उनके पास माता-पिता (शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी) का सहारा था, जो जरूरत पड़ने पर उनकी मदद कर सकते थे. इस सुरक्षा ने उन्हें करियर में बड़े फैसले लेने का आत्मविश्वास दिया.

मॉडलिंग से बदली जिंदगी

सोहा की जिंदगी तब बदली जब उन्हें एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला, जिसके लिए उन्हें एक साल में 5 लाख रुपये मिलने थे. यह रकम उनकी बैंक की सालाना सैलरी से ढाई गुना ज्यादा थी. इसके बाद, उनकी पहली फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ के लिए उन्हें 10 लाख रुपये का ऑफर मिला. सोहा ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी. मैंने सोचा, पहले ये कर लेती हूं, बाकी बाद में देखूंगी.’

खुद लिया रिस्क

सोहा ने बताया कि वह फिल्मों में करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें डर था कि उनके माता-पिता इस फैसले से नाराज हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने फाइनेंस और इंटरनेशनल रिलेशन्स में अच्छी पढ़ाई की थी. फिर भी, अपनी कमाई और स्वतंत्रता के दम पर उन्होंने यह जोखिम उठाया.

‘दिल मांगे मोर’ से की एक्टिंग की शुरुआत

सोहा को पहले अमोल पालेकर की फिल्म पहेली का ऑफर मिला, लेकिन वह प्रोजेक्ट रद्द हो गया. उस समय उनके पास न नौकरी थी, न फिल्म. लेकिन बाद में ‘दिल मांगे मोर’ से उनकी फिल्मी पारी शुरू हुई और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई.व सोहा ने ये माना कि समय 2.2 लाख रुपये की सैलरी अच्छी मानी जाती थी. लेकिन आज के समय में यह रकम बहुत कम लगती है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2700 करोड़ की मालकिन की बेटी, बैंक की नौकरी छोड़ बनीं स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी