व्यापार » यमुना पर बन रहा पुल, 25 मिनट में नाप सकेंगे ये 3 शहर, पूरा होते ही प्रॉपर्टी मारेगी उछाल manjhawali bridge will boost connectivity between greater noida faridabad and greater faridabad

यमुना पर बन रहा पुल, 25 मिनट में नाप सकेंगे ये 3 शहर, पूरा होते ही प्रॉपर्टी मारेगी उछाल manjhawali bridge will boost connectivity between greater noida faridabad and greater faridabad

Facebook
Twitter
WhatsApp

Faridabad and Greater Noida Manjhawali bridge:  यमुना नदी पर बन रहे मंझावली पुल का काम लगभग पूरा हो गया है. फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा की दूरी को 2 घंटे से समेटकर 20-25 मिनट करने वाले इस पुल के बनते ही तीन प्रमुख शहरों को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है. पुल के बनते ही न केवल लाखों लोगों को फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि इन दोनों शहरों की प्रॉपर्टी में और उछाल आने की पूरी संभावना है.

बता दें कि मंझावली पुल का काम हरियाणा की तरफ से पूरा हो चुका है. जबकि यूपी सरकार ने भी अपने हिस्से में आ रहे इस पुल को पूरा करने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया है. 122 करोड़ रुपये की लागत से 630 मीटर लंबा फोर लेन पुल बन चुका है. इसके दोनों ओर एप्रोच रोड भी बना दी गई हैं. लेकिन अब यूपी सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा की ओर करीब 1700 मीटर लंबी सड़क बनाई जानी है जो यमुना एक्सप्रेसवे की लिंक रोड से जुड़ती है. इसके बनते ही इन फरीदाबाद के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में जमीनों के दाम में बढ़ोत्तरी की संभावना है.

दिल्ली-NCR में बनने जा रहे 4 नई एक्सप्रेसवे, इन 5 शहरों को होगा फायदा, ये रहा रूट मैप

अभी लगते हैं 2 घंटे, तब लगेंगे 25 मिनट
फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद पहुंचने के लिए अभी दिल्ली होकर जाना पड़ता है. इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है बल्कि ट्रैफिक भी झेलना पड़ता है. मौजूदा समय में फरीदाबाद से गाजियाबाद या नोएडा तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है. हालांकि मंझावली पुल के बनने के बाद न केवल दूरी बल्कि समय भी घटकर 20-25 मिनट रह जाएगा.

ग्रेटर फरीदाबाद के लिए क्यों अहम है ये कनेक्टिविटी
फरीदाबाद का ग्रेटर नोएडा की तरफ वाला हिस्सा ग्रेटर फरीदाबाद कहलाता है जो एक नए शहर के रूप में विकसित हो रहा है. यहां 35 से ज्यादा हाउसिंग सोसायटीज़ में ढाई लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं. अभी तक यहां की सीमित कनेक्टिविटी के कारण लोग ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से सीधा जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते थे. लेकिन मंझावली ब्रिज और आगामी एफएनजी प्रोजेक्ट्स की वजह से अब यह क्षेत्र सीधे इन दोनों शहरों से जुड़ जाएगा.

इस पुल के बनते ही इसके फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद आपस में लिंक तो होंगे ही, साथ ही इन सभी शहरों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी होने के बाद यहां रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की मांग तेज होने वाली है. साथ ही पुल पूरा होते ही यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगा.

नो ट्रैफिक रूट और कम दूरी से बढ़ेगी मांग
भूमिका ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उद्धव पोद्दार कहते हैं कि यमुना नदी पर मंझावली पुल बनने से फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद अब उत्तर प्रदेश के तीन बड़े शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से सीधे जुड़ जाएगा. इससे ग्रेटर फरीदाबाद की रिहायशी डिमांड और बढ़ेगी.यहां रहना और यहां से कारोबार करना अब और आसान होगा, जिसका सीधा असर प्रॉपर्टी की डिमांड और कीमतों पर दिखेगा.

वहीं मिगसन ग्रुप के एमडी, यश मिगलानी कहते हैं कि किसी भी रियल एस्टेट मार्केट की ग्रोथ कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है मंझावली पुल एक बेहतरीन बॉन्ड का काम करेगा.खासकर नोएडा में काम करने वाले बहुत से लोग अब ग्रेटर फरीदाबाद को घर खरीदने के लिए बेहतर विकल्प मानेंगे. कनेक्टिविटी बढ़ने से फरीदाबाद सिर्फ बजट हाउसिंग का विकल्प नहीं रहेगा, बल्कि एक प्रेफर्ड रिहायशी डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभरेगा.

जबकि सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का ने कहा कि फरीदाबाद और नोएडा के बीच अब दूरी कम हो रही है. इससे दोनों जगहों का रियल एस्टेट मार्केट एक-दूसरे को सपोर्ट करेगा. जो लोग पहले नोएडा आने-जाने की दिक्कत से बचने के लिए यहां घर खरीदने से कतराते थे, वे अब निवेश करने को तैयार होंगे.

बीपीटीपी के नेशनल सेल्स हेड हरिंदर ढिल्लोन कहते हैं कि फरीदाबाद का रियल एस्टेट बाजार इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका कारण है बड़े स्तर पर हो रहा बुनियादी ढांचे का विकास और दिल्ली-एनसीआर में इसकी रणनीतिक स्थिति. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मंझावली पुल और फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) कॉरिडोर बनने के बाद अन्य शहरों से इसकी कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. फरीदाबाद एक उभरता हुआ शहरी केंद्र बनने जा रहा है.

बता दें कि मंझावली के यूपी वाले हिस्से की जमीन के लिए यूपी सरकार की ओर से मुआवजे की पहली किस्त जारी कर दी गई है. ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच में रहने वाले लोग भी अब सरकारों से इस ब्रिज के काम काम को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी