भारत » एयर चीफ ए पी सिंह बोले- भारत को अपना थिएटर कमांड मॉडल अपनाना चाहिए

एयर चीफ ए पी सिंह बोले- भारत को अपना थिएटर कमांड मॉडल अपनाना चाहिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

THEATRE COMMAND: चीन अमेरिका जैसे बडे देश भी सेना के बेहतर तालमेंल के लिए थियेटर पद्धति पर है. चीन ने तो हाल ही में अपने सात कमॉड को पाँच थियेटर कमॉड में बदल दिया है ताकि रिसोर्सेज़ का बेहतर इसेतमाल किया जा सके…और पढ़ें

सेना के थियेटर कमांड पर खुलकर बोले एयरफोर्स चीफ, जानिए क्या है थियेटर कमांड?नकल नहीं अपना मॉडल अपनाना चाहिए
THEATRE COMMAND: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने भारत के थियेटर कमांड को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं. आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित रण संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत को दूसरों की नकल करने के बजाय अपना मॉडल अपनाना चाहिए. उन्होंने “भविष्य के युद्धों” की तैयारी के लिए चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के तहत दिल्ली में एक ज्वाइंट प्लानिंग और कॉर्डिनेशन सेंटर बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में सब कुछ अस्त-व्यस्त करके एक नया ढांचा बनाना सही नहीं है. वायुसेना पहले से ही थियेटर कमांड को लेकर अपनी बात रखती आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एयरफोर्स का कहना है कि उसके पास संसाधनों की कमी है. इसी कमी के चलते एयर चीफ HAL पर भी नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि जब कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त टाइमलाइन दी जाती है, तो उसे पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मैं ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं सोच पा रहा हूं जो वक्त पर पूरा हुआ हो. हम ऐसा वादा क्यों करते हैं जो पूरा नहीं किया जा सकता? वायुसेना प्रमुख ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारा तेजस LCA मार्क 1A की डिलिवरी को लेकर ही था. इससे पहले भी एयर चीफ ने अपनी नाराजगी जता चुके हैं.

थियेटर कमांड का ड्राफ्ट
तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए थियेटर कमांड बनाने की प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से जारी है. चूंकि तीनों सेनाओं को थियेटर में बांटना एक चुनौतीपूर्ण काम है, इसलिए थियेटर कमांड को अस्तित्व में आने में अभी और वक्त लग सकता है. 4 साल पहले इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए थियेटर कमांड के लिए कमांडर इन चीफ बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. जिनका काम कमांड का स्वरूप तैयार कर के सरकार के सामने रिपोर्ट सौंपनी थी. भारत में कुल चार कमांड बनाए जाएंगे. जिसमें दो थलसेना के लिए, वेस्टर्न थियेटर कमांड पाकिस्तान और ईस्टर्न थियेटर कमांड चीन के लिए होगी. वहीं वायुसेना के लिए एयर डिफेंस कमांड और नौसेना के लिए एक कमांड होगी. इस वक्त तीनों सेनाओं के कुल 17 कमांड हैं, जिन्हें मिलाकर चार थियेटर कमांड बनाए जाने हैं. वहीं सेना के नॉर्दर्न कमांड को इन थियेटर कमांड से बाहर रखा गया था. यह कमांड जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर केंद्रित होगा. साथ ही जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स के एयर ऑफिसर कमांडिंग को भी इस थियेटर कमांड से बाहर रखा जाएगा और ये दोनों अपने मौजूदा स्वरूप में ही रहेंगे. देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने साल 2020 में इसे शुरू किया था. जब 30 सितंबर 2022 को जनरल अनिल चौहान ने सीडीएस का पद संभाला, तब थियेटर कमांड के प्रस्ताव को नए सिरे से बनाया गया. इस तरह थियेटर कमांड बनाने में पहले ही देरी हो चुकी है.

थियेटर कमांड के लिए हेडक्वार्टर भी सोचे गए
थियेटर कमांड के हेडक्वार्टर को लेकर भी चर्चाएं हुईं. सेना का वेस्टर्न थियेटर कमांड, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान से लगती सीमा होगी, उसका हेडक्वार्टर जयपुर में स्थापित करने पर चर्चा जारी है. वहीं चीन की सीमा की जिम्मेदारी वाली ईस्टर्न कमांड के हेडक्वार्टर के लिए कोलकाता या लखनऊ हो सकता है. नौसेना अपने कमांड, जिसे मेरिटाइम कमांड कहा जाएगा, के लिए कारवार को ज्यादा तवज्जो दे रही है क्योंकि वहां पर सुविधाएं और ढांचा भविष्य की चुनौतियों को देखकर ही तैयार किया गया है. इसलिए नौसेना की पहली पसंद कारवार है, जबकि दूसरी पसंद के तौर पर कोच्चि भी एक विकल्प रखा गया है. वायुसेना के कमांड बेस के लिए तीन विकल्प जोधपुर, गांधीनगर और इलाहाबाद पर विचार हुआ.

जिम्मेदारी का भी खाका है तैयार
ऐसा नहीं है कि 17 कमांड को चार थियेटर कमांड में बदलने के बाद बाकी कमांडरों की भूमिका खत्म हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, बचे कमांडर मौजूदा रैंक के साथ डिप्टी थियेटर कमांड के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, थियेटर कमांड बनने के बाद थियेटर कमांडर शुरू में ऑपरेशनल जिम्मेदारी संभालेंगे और बाकी चीजें मौजूदा कमांडर देखेंगे. फिर धीरे-धीरे एक-एक जिम्मेदारी थियेटर कमांडर के पास आ जाएगी.
अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) देश का पहला इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड है इसे 2001 में स्थापित किया गया था. इसके बाद परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाला स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) भी मौजूद है.साथ ही तीनों सेनाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS)भी मौजूद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

सेना के थियेटर कमांड पर खुलकर बोले एयरफोर्स चीफ, जानिए क्या है थियेटर कमांड?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी