Last Updated:
THEATRE COMMAND: चीन अमेरिका जैसे बडे देश भी सेना के बेहतर तालमेंल के लिए थियेटर पद्धति पर है. चीन ने तो हाल ही में अपने सात कमॉड को पाँच थियेटर कमॉड में बदल दिया है ताकि रिसोर्सेज़ का बेहतर इसेतमाल किया जा सके…और पढ़ें
नकल नहीं अपना मॉडल अपनाना चाहिएथियेटर कमांड का ड्राफ्ट
तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए थियेटर कमांड बनाने की प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से जारी है. चूंकि तीनों सेनाओं को थियेटर में बांटना एक चुनौतीपूर्ण काम है, इसलिए थियेटर कमांड को अस्तित्व में आने में अभी और वक्त लग सकता है. 4 साल पहले इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए थियेटर कमांड के लिए कमांडर इन चीफ बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. जिनका काम कमांड का स्वरूप तैयार कर के सरकार के सामने रिपोर्ट सौंपनी थी. भारत में कुल चार कमांड बनाए जाएंगे. जिसमें दो थलसेना के लिए, वेस्टर्न थियेटर कमांड पाकिस्तान और ईस्टर्न थियेटर कमांड चीन के लिए होगी. वहीं वायुसेना के लिए एयर डिफेंस कमांड और नौसेना के लिए एक कमांड होगी. इस वक्त तीनों सेनाओं के कुल 17 कमांड हैं, जिन्हें मिलाकर चार थियेटर कमांड बनाए जाने हैं. वहीं सेना के नॉर्दर्न कमांड को इन थियेटर कमांड से बाहर रखा गया था. यह कमांड जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर केंद्रित होगा. साथ ही जम्मू-कश्मीर में एयरफोर्स के एयर ऑफिसर कमांडिंग को भी इस थियेटर कमांड से बाहर रखा जाएगा और ये दोनों अपने मौजूदा स्वरूप में ही रहेंगे. देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने साल 2020 में इसे शुरू किया था. जब 30 सितंबर 2022 को जनरल अनिल चौहान ने सीडीएस का पद संभाला, तब थियेटर कमांड के प्रस्ताव को नए सिरे से बनाया गया. इस तरह थियेटर कमांड बनाने में पहले ही देरी हो चुकी है.
थियेटर कमांड के हेडक्वार्टर को लेकर भी चर्चाएं हुईं. सेना का वेस्टर्न थियेटर कमांड, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान से लगती सीमा होगी, उसका हेडक्वार्टर जयपुर में स्थापित करने पर चर्चा जारी है. वहीं चीन की सीमा की जिम्मेदारी वाली ईस्टर्न कमांड के हेडक्वार्टर के लिए कोलकाता या लखनऊ हो सकता है. नौसेना अपने कमांड, जिसे मेरिटाइम कमांड कहा जाएगा, के लिए कारवार को ज्यादा तवज्जो दे रही है क्योंकि वहां पर सुविधाएं और ढांचा भविष्य की चुनौतियों को देखकर ही तैयार किया गया है. इसलिए नौसेना की पहली पसंद कारवार है, जबकि दूसरी पसंद के तौर पर कोच्चि भी एक विकल्प रखा गया है. वायुसेना के कमांड बेस के लिए तीन विकल्प जोधपुर, गांधीनगर और इलाहाबाद पर विचार हुआ.
जिम्मेदारी का भी खाका है तैयार
ऐसा नहीं है कि 17 कमांड को चार थियेटर कमांड में बदलने के बाद बाकी कमांडरों की भूमिका खत्म हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, बचे कमांडर मौजूदा रैंक के साथ डिप्टी थियेटर कमांड के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, थियेटर कमांड बनने के बाद थियेटर कमांडर शुरू में ऑपरेशनल जिम्मेदारी संभालेंगे और बाकी चीजें मौजूदा कमांडर देखेंगे. फिर धीरे-धीरे एक-एक जिम्मेदारी थियेटर कमांडर के पास आ जाएगी.
अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) देश का पहला इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड है इसे 2001 में स्थापित किया गया था. इसके बाद परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाला स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) भी मौजूद है.साथ ही तीनों सेनाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS)भी मौजूद है.
August 27, 2025, 15:54 IST





