खेल » श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, बोनी कपूर ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला

श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, बोनी कपूर ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Sridevi Property Controversy: प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की संपत्ति विवाद को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यह प्रॉपर्टी चेन्नई, तमिलनाडु के ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित है.

श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, बोनी कपूर ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजाश्रीदेवी की संपत्ति पर तीन लोग कर रहे हैं दावा.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर बोनी कपूर ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन व्यक्ति उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति पर अवैध रूप से अधिकार जताने की कोशिश कर रहे हैं. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर ने एक याचिका दायर की है और तीन लोगों द्वारा कथित धोखाधड़ी के बारे में बताया है.

बोनी कपूर ने अदालत को बताया कि श्रीदेवी ने यह संपत्ति 19 अप्रैल 1988 को एमसी सांबंदा मुदलियार नाम के एक व्यक्ति से खरीदी थी. इस व्यक्ति के तीन बेटे और दो बेटियां थीं. परिवार के सदस्यों ने फरवरी 1960 में संपत्ति के विभाजन को लेकर एक आपसी समझौता किया था. इसी समझौते के आधार पर श्रीदेवी ने यह संपत्ति खरीदी थी.

संपत्ति पर 3 लोग कर रहे दावा

अब पेंच ये फंस गया है कि तीन लोग इस संपत्ति पर अधिकार का दावा कर रहे हैं. इन तीन लोगों में से एक महिला है, जो दावा करती है कि वह श्री मुदलियार के तीन बेटों में से एक की दूसरी पत्नी है और बाकी दो लोग उसके बेटे हैं.

बोनी कपूर ने उठाए सवाल

बोनी कपूर ने अपनी याचिका में बताया कि दूसरी पत्नी का दावा है कि उसने 5 फरवरी 1975 को शादी की थी. इसलिए उसकी शादी मुदलियार के बेटे से कानूनी तौर पर मान्य नहीं हो सकती, क्योंकि उसकी पहली पत्नी का निधन 24 जून 1999 को हुआ था. बोनी कपूर ने तीनों को कानूनी वारिस प्रमाणपत्र जारी करने वाले राजस्व अधिकारी के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाए और अदालत से इसे जल्द से जल्द रद्द करने का आदेश देने की मांग की.

साल 2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन

बताते चलें कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जून 1996 में शादी की थी. हालांकि, श्रीदेवी का निधन फरवरी 2018 में हो गया था. उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. जाह्नवी कपूर ने 2018 में ‘धड़क’ से अभिनय की शुरुआत की, जबकि खुशी ने साल 2023 में ‘द आर्चीज़’ से बॉलीवुड में कदम रखा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, बोनी कपूर ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी