Last Updated:
Sridevi Property Controversy: प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की संपत्ति विवाद को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यह प्रॉपर्टी चेन्नई, तमिलनाडु के ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित है.
श्रीदेवी की संपत्ति पर तीन लोग कर रहे हैं दावा.बोनी कपूर ने अदालत को बताया कि श्रीदेवी ने यह संपत्ति 19 अप्रैल 1988 को एमसी सांबंदा मुदलियार नाम के एक व्यक्ति से खरीदी थी. इस व्यक्ति के तीन बेटे और दो बेटियां थीं. परिवार के सदस्यों ने फरवरी 1960 में संपत्ति के विभाजन को लेकर एक आपसी समझौता किया था. इसी समझौते के आधार पर श्रीदेवी ने यह संपत्ति खरीदी थी.
संपत्ति पर 3 लोग कर रहे दावा
बोनी कपूर ने उठाए सवाल
बोनी कपूर ने अपनी याचिका में बताया कि दूसरी पत्नी का दावा है कि उसने 5 फरवरी 1975 को शादी की थी. इसलिए उसकी शादी मुदलियार के बेटे से कानूनी तौर पर मान्य नहीं हो सकती, क्योंकि उसकी पहली पत्नी का निधन 24 जून 1999 को हुआ था. बोनी कपूर ने तीनों को कानूनी वारिस प्रमाणपत्र जारी करने वाले राजस्व अधिकारी के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाए और अदालत से इसे जल्द से जल्द रद्द करने का आदेश देने की मांग की.
साल 2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
बताते चलें कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जून 1996 में शादी की थी. हालांकि, श्रीदेवी का निधन फरवरी 2018 में हो गया था. उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. जाह्नवी कपूर ने 2018 में ‘धड़क’ से अभिनय की शुरुआत की, जबकि खुशी ने साल 2023 में ‘द आर्चीज़’ से बॉलीवुड में कदम रखा.
August 26, 2025, 13:15 IST





