खेल » सुपरस्टार पिता बना बेटे की लव स्टोरी का विलेन, चौपट किया रूप की रानी का करियर, एक्टिंग छोड़ अब कर रहीं ये काम

सुपरस्टार पिता बना बेटे की लव स्टोरी का विलेन, चौपट किया रूप की रानी का करियर, एक्टिंग छोड़ अब कर रहीं ये काम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

प्यार करने की सजा इस हसीना को ऐसी मिली कि बना बनाया एक्टिंग करियर चौपट हो गया. जिससे प्यार किया उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन हीरो के पिता को ये कतई मंजूर नहीं था. अब एक्टिंग छोड़ ये काम कर रही है हसीना.

सुपरस्टार पिता बना बेटे की लव स्टोरी का विलेन, चौपट किया रूप की रानी का करियरसुपरस्टार ने एक्ट्रेस को कई फिल्मों से बाहर करवाया.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों को दिलों में खास पहचान बनाई. उनको देखने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया का कि वो आने वाली समय की ब्लॉकबस्टर एक्ट्रेस होंगी. लेकिन कहते हैं कभी-कभी नजर लग जाती है. कुछ ऐसा ही इस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ. अपनी डेब्यू फिल्म से ही मेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं. लेकिन प्यार के चक्कर में पड़कर इस एक्ट्रेस का बना बनाया करियर बर्बाद हो गया था. ये हसीना और कोई नहीं बल्कि ‘रूप की रानी’ कही जाने वाली एक्ट्रेस विजयता पंडित हैं.

नई नवेली विजयता पंडित का करियर जो उड़ान भरने के लिए तैयार था. वो एक झटके में चौपट हो गया. उनसे गलती सिर्फ इतनी हुई कि वो अपने ही हीरो से दिल लगा बैठीं और वो हीरो सुपरस्टार का बेटा निकला. ‘लव स्टोरी’ से रातोंरात स्टार बनीं विजयता पंडित अपने ही हीरो कुमार गौरव को दिल दे बैठी. वो दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे. लेकिन राजेंद्र कुमार नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो, उनकी लव स्टोरी पिता ही विलेन बन गए थे.

तुम मेरे राजकुमार हो, मैं तुम्हारे लिए राजकुमारी लाउंगा

लेहरन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में विजयता पंडित ने बताया कि कैसे कुमार गौरव के वो बेहद करीब आईं और उनका रिश्ता खट्टा हो गया. विजयता ने कहा, ‘बंटी (कुमार गौरव) पहला लड़का था,जिसे मैंने लव स्टोरी की शूटिंग के दौरान गले लगाया था. एक्ट्रेस ने इस दौरान खुलासा किया था कि कुमार के पिता राजेंद्र इस रिश्ते के खिलाफ थे. वह शराब पीते थे और बंटी से कहते थे कि वह उनके राजकुमार हैं और उन्हें एक राजकुमारी से शादी करनी चाहिए. उन्होंने अपने बेटे से ये तक कहा था कि मैं तुम्हारे लिए प्रिंसेस लाऊंगा.’ विजयता ने कहा था कि उस वक्त वह ये सब बाते सुनकर काफी डर जाती थीं. लेकिन बंटी हमेशा उनसे कहता था कि वह मुझसे प्यार करता है. वे साथ में शराब पीते और बहस करते थे.

लव स्टोरी के बीच ही सगाई कर दी

विजयता पंडित ने आगे कहा था- ‘राजेंद्र कुमार और राज कपूर की पहले ही बात हो गई थी कि दोनों रीमा और गौरव की शादी करेंगे. हमारा रिलेशनशिप चल रहा था और इसी बीच गौरव और रीमा की सगाई हो गई. मैं भी उनकी सगाई में सज-धजकर गई थी. मैंने उनके हाथ में बड़ी सी डायमंड की रिंग देखी और कहा- बंटी (कुमार गौरव) ये रिंग बहुत ही खूबसूरत है, ये सुनकर वह गुस्सा हो गए और रीमा के सामने ही रिंग उतारकर कहा कि अगर तुम्हें नहीं पसंद तो मैं नहीं पहनूंगा. उस दौरान रीमा भी हमारे साथ खड़ी थीं. मैंने कहा, ये पागल हो रहा है और मैं वहां से निकल गई.’

Vijayta Pandit, Vijayta Pandit Kumar Gaurav, kumar Gaurav reema Kapoor engagement, Kumar Gaurav Reema Kapoor engagement, Vijayta Pandit Kumar Gaurav relationship, Vijayta Pandit, Vijayta Pandit husband, kumar Gaurav news in hindi, Vijayta Pandit Kumar Gaurav photos, Kumar Gaurav wife , Kumar Gaurav married sanjay dutt sister , Kumar Gaurav Namrata Dutt, vijayta pandit movies, विजयता पंडित, राजेंद्र कुमार, कुमार गौरव, अब क्या करती हैं विजयता पंडित, संजय दत्त के रिश्तेदार हैं कुमार गौरव
दोनों अपनी पहली फिल्म के दौरान ही करीब आ गए थे.

सगाई के बाद भी आते थे घर

विजयता पंडित ने अपने इंटरव्यू में यह भी दावा किया था कि कुमार गौरव, रीमा से सगाई के बाद भी उनसे मिलने आते थे. उन्होंने कहा- ‘वो सगाई के बाद भी मेरे घर आता था, जिस पर मेरे पिता काफी नाराज हुए थे. उन्होंने कुमार गौरव को समझाया कि वह यहां ना आया करें, क्योंकि तुम्हारी सगाई राज कपूर की बेटी से हो गई है. बंटी ने कहा- मेरी सगाई हो गई है, लेकिन मैं शादी विजयता से ही करूंगा. उन्होंने मेरी मां के सामने कसम खाई कि वह मुझसे शादी करेंगे और थोड़े दिन बाद पता चला कि उनका नम्रता दत्त से अफेयर था.’

राजेंद्र कुमार ने कई फिल्मों से कराया बाहर

कुमार गौरव से रिश्ता टूटने के बाद विजयता ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन दिलचस्पी कम हो गई. उन्होंने स्वीकार किया कि दिल टूटने के बाद एक्टिंग उनका मन नहीं लगा. देखते ही देखते वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं. उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि राजेंद्र कुमार ने उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया था.

एक्टिंग छोड़ करती हैं ये काम

विजयता ने 1990 में आदेश श्रीवास्तव से शादी कर ली. उनके दो बच्चे हैं. आदेश से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को क्विट कर संगीत में एंट्री की. आज वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और भजन गाती हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुपरस्टार पिता बना बेटे की लव स्टोरी का विलेन, चौपट किया रूप की रानी का करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी