Last Updated:
प्यार करने की सजा इस हसीना को ऐसी मिली कि बना बनाया एक्टिंग करियर चौपट हो गया. जिससे प्यार किया उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन हीरो के पिता को ये कतई मंजूर नहीं था. अब एक्टिंग छोड़ ये काम कर रही है हसीना.
सुपरस्टार ने एक्ट्रेस को कई फिल्मों से बाहर करवाया. नई नवेली विजयता पंडित का करियर जो उड़ान भरने के लिए तैयार था. वो एक झटके में चौपट हो गया. उनसे गलती सिर्फ इतनी हुई कि वो अपने ही हीरो से दिल लगा बैठीं और वो हीरो सुपरस्टार का बेटा निकला. ‘लव स्टोरी’ से रातोंरात स्टार बनीं विजयता पंडित अपने ही हीरो कुमार गौरव को दिल दे बैठी. वो दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे. लेकिन राजेंद्र कुमार नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो, उनकी लव स्टोरी पिता ही विलेन बन गए थे.
तुम मेरे राजकुमार हो, मैं तुम्हारे लिए राजकुमारी लाउंगा
लव स्टोरी के बीच ही सगाई कर दी
विजयता पंडित ने आगे कहा था- ‘राजेंद्र कुमार और राज कपूर की पहले ही बात हो गई थी कि दोनों रीमा और गौरव की शादी करेंगे. हमारा रिलेशनशिप चल रहा था और इसी बीच गौरव और रीमा की सगाई हो गई. मैं भी उनकी सगाई में सज-धजकर गई थी. मैंने उनके हाथ में बड़ी सी डायमंड की रिंग देखी और कहा- बंटी (कुमार गौरव) ये रिंग बहुत ही खूबसूरत है, ये सुनकर वह गुस्सा हो गए और रीमा के सामने ही रिंग उतारकर कहा कि अगर तुम्हें नहीं पसंद तो मैं नहीं पहनूंगा. उस दौरान रीमा भी हमारे साथ खड़ी थीं. मैंने कहा, ये पागल हो रहा है और मैं वहां से निकल गई.’

दोनों अपनी पहली फिल्म के दौरान ही करीब आ गए थे.
सगाई के बाद भी आते थे घर
राजेंद्र कुमार ने कई फिल्मों से कराया बाहर
कुमार गौरव से रिश्ता टूटने के बाद विजयता ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन दिलचस्पी कम हो गई. उन्होंने स्वीकार किया कि दिल टूटने के बाद एक्टिंग उनका मन नहीं लगा. देखते ही देखते वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं. उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि राजेंद्र कुमार ने उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया था.
एक्टिंग छोड़ करती हैं ये काम
विजयता ने 1990 में आदेश श्रीवास्तव से शादी कर ली. उनके दो बच्चे हैं. आदेश से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को क्विट कर संगीत में एंट्री की. आज वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और भजन गाती हैं.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 26, 2025, 10:57 IST





