व्यापार » Stock Tips : टाटा के इन दो शेयरों में फंस सकता है पैसा, केपीआईटी टेक पर दांव लगाना फायदे का सौदा

Stock Tips : टाटा के इन दो शेयरों में फंस सकता है पैसा, केपीआईटी टेक पर दांव लगाना फायदे का सौदा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock Tips : मोतीलाल ओसवाल ने KPIT टेक्नोलॉजीज को खरीदने और टाटा टेक्नोलॉजीज व टाटा एलक्सी को बेचने की सलाह दी है. KPIT का टारगेट प्राइस ₹1600 तय किया गया है.

टाटा के इन दो शेयरों में फंस सकता है पैसा, KPIT टेक देगा मुनाफाकेपीआईटी टेक शेयर की कीमत अब काफी घट गई है.
नई दिल्‍ली. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट (ER&D) सेक्टर की तीन कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने टाटा समूह की कंपनियों टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा एलक्सी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है, वहीं केपीआईटी टेक्‍नोलॉजीज स्‍टॉक को खरीदने को कहा है.

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि जहां KPIT टेक्नोलॉजीज लंबी अवधि के लिए मजबूत निवेश अवसर है, वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा एलक्सी के लिए रिस्‍क-रिवार्ड का बैलेंस फिलहाल आकर्षक नहीं है, इसलिए इन दोनों शेयरों को बेचने में ही फायदा है.

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की 80% से ज्यादा आय एम्बेडेड सॉफ्टवेयर, ई/ई (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक) आर्किटेक्चर और मिडलवेयर कंसल्टिंग से आती है. कंपनी के 25 से ज्यादा OEM और टियर-1 सप्लायर्स के साथ मजबूत रिश्ते हैं, जिससे वह बढ़ती सॉफ्टवेयर जटिलताओं का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है. KPIT की आय FY20 में $304 मिलियन से FY25 में $691 मिलियन तक बढ़ी है (18% CAGR) और FY28 तक $1 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है.

टाटा टेक्नोलॉजीज पर ‘Sell’ रेटिंग

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा टेक्नोलॉजीज के लिए ₹580 का प्राइस टारगेट रखते हुए ‘Sell’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मार्जिन प्रोफाइल कमजोर है क्योंकि इसका फोकस ज्यादा मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर है. टाटा एलक्सी पर भी मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी और इसका टारगेट प्राइस ₹4,600 रुपये तय किया है.

ब्रोकरेज का कहना है कि यूरोप में हेल्थकेयर और मीडिया वर्टिकल्स में स्लो ग्रोथ की वजह से निकट भविष्य में दबाव बना रह सकता है. मार्जिन रिकवरी सीमित रहने की आशंका है और FY26 तक EBIT मार्जिन के 21.1% तक लौटने का अनुमान है, जबकि पहले यह 27-28% तक जाता था.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

टाटा के इन दो शेयरों में फंस सकता है पैसा, KPIT टेक देगा मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी