Last Updated:
Nigeria 35 Extremists Killed: नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में हवाई हमलों में कम से कम 35 संदिग्ध चरमपंथियों को ढेर कर दिया.ये सेना की हाल के दिनों में बड़ी कार्रवाई है.
नाइजीरिया की आर्मी ने की चरमपंथियों पर कार्रवाई. (Credit- Reuters/File)ये कार्रवाई बोर्नो प्रांत के कुम्शे इलाके में की गई है. ये कैमरून की सीमा से लगा हुआ इलाका है. नाइजीरिया में सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बोको हराम और इससे जुड़े हुए जिहादी संगठन हैं. ये कई सालों से नाइजारिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं, जो सरकारी संस्थानों ही नहीं आम नागरिकों की भी जान के दुश्मने हैं. सेना ने इस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें निशाना बनाया है.
सेना ने अलग-अलग ठिकानों पर किया हमला
बोको हराम है आतंक की जड़
बोको हराम जैसे आतंकी संगठन 2009 से नाइजीरिया में सक्रिय हैं और देश के कई इलाकों में दहशत फैलाए हुए हैं. इस संगठन ने अब तक नाइजीरिया में हजारों लोगों की जान ली है. सेना की ओर से की गई यह ताजा कार्रवाई आतंकियों के लिए कड़ा संदेश तो है ही, वहीं इससे यह भी संकेत मिलता है कि क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा चुनौतियां बरकरार हैं. स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, पुनर्वास और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए नाइजीरिया को केवल सैन्य उपायों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा. इस तरह की सैन्य कार्रवाइयों से अस्थायी राहत तो मिल सकती है लेकिन आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक सोची-समझी रणनीति की जरूरत है.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 24, 2025, 16:00 IST





