खेल » जेरी एडलर का निधन: सोप्रानोज और ब्रॉडवे अभिनेता का शानदार सफर.

जेरी एडलर का निधन: सोप्रानोज और ब्रॉडवे अभिनेता का शानदार सफर.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जेरी एडलर का 96 वर्ष की उम्र में निधन, ‘द सोप्रानोज’, ‘द गुड वाइफ’, ‘रेस्क्यू मी’ जैसी हिट सीरीज में यादगार भूमिकाएं निभाईं, थिएटर में भी बड़ा योगदान रहा.

अमेरिकी स्टार जेरी एडलर का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांसकई रोल से मिली पहचान
नई दिल्ली. मशहूर अभिनेता जेरी एडलर का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से उनके फैंस और कलाकार शोक में हैं. वे लंबे समय तक पर्दे के पीछे और सामने दोनों ही भूमिकाओं में सक्रिय रहे और अपनी दमदार अभिनय से कई लोगों के दिलों में खास जगह बनाई.

उनके मित्र फ्रैंक जे. रीली ने एक्स पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘महान अभिनेता, मेरे मित्र जेरी एडलर का निधन हो गया… आप उन्हें उनकी एक प्रतिष्ठित भूमिका और उनकी कई अतिथि भूमिकाओं से जानते हैं… उन्होंने मेरे बेटे को सोप्रानोस में काम दिलाने में मदद की.कई सालों बाद मेरे बेटे ने उन्हें रेस्क्यू मी में काम दिलाया.’

‘एक सपना पूरा होते…’, डिजाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा, ‘गुस्ताख इश्क’ पर दिया अपडेट

60 की उम्र में ली अंतिम सांस

जेरी एडलर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 60 की उम्र में की थी, जो अपने आप में बेहद खास बात है क्योंकि उन्होंने पहले लगभग तीन दशक तक थिएटर के पीछे काम किया था. वे एक कुशल स्टेज मैनेजर और निर्देशक के रूप में पहचाने जाते थे. उन्होंने कई ब्रॉडवे प्रोडक्शन में काम किया, जिसमें मशहूर नाटक ‘माय फेयर लेडी’ भी शामिल है. बाद में वे अभिनय की दुनिया में आए और वहां भी अपनी खास छाप छोड़ी. उन्होंने शनिवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) अंतिम सांस ली.

ये रोल निभाई हुए थे पॉपुलर

‘द सोप्रानोज’ में हर्मन ‘हेश’ रैबकिन की भूमिका ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इसमें वह टोनी सोप्रानो के एक भरोसेमंद सलाहकार के रूप में नजर आए. इसके अलावा, उन्होंने ‘द गुड वाइफ’ और ‘द गुड फाइट’ में वकील होवार्ड लाइमैन का किरदार निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था.

इसके बाद वह ‘रेस्क्यू मी’ में न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के स्टेशन प्रमुख सिडनी फीनबर्ग के रूप में भी पहचान बनाने में कामयाब हुए. टीवी की दुनिया में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं., ‘नॉर्दर्न एक्सपोजर’ में रब्बी एलन शुलमैन, ‘मैड अबाउट यू’ में मिस्टर विकर और अमेजन के शो ‘ट्रांसपेरेंट’ में मोशे और माओरा पफ्फरमैन के पिता के किरदार में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया.

बता दें कि जेरी एडलर का जीवन और करियर यह संदेश देता है कि कभी भी नई शुरुआत करने में देर नहीं होती. उन्होंने छोटे से छोटे किरदार को भी इतनी कुशलता से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों में बस गए। उनकी मेहनत और लगन ने न केवल उन्हें एक सफल अभिनेता बनाया, बल्कि थिएटर और टेलीविजन के लिए एक अमूल्य संपत्ति भी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमेरिकी स्टार जेरी एडलर का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी