Last Updated:
जेरी एडलर का 96 वर्ष की उम्र में निधन, ‘द सोप्रानोज’, ‘द गुड वाइफ’, ‘रेस्क्यू मी’ जैसी हिट सीरीज में यादगार भूमिकाएं निभाईं, थिएटर में भी बड़ा योगदान रहा.
कई रोल से मिली पहचान उनके मित्र फ्रैंक जे. रीली ने एक्स पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘महान अभिनेता, मेरे मित्र जेरी एडलर का निधन हो गया… आप उन्हें उनकी एक प्रतिष्ठित भूमिका और उनकी कई अतिथि भूमिकाओं से जानते हैं… उन्होंने मेरे बेटे को सोप्रानोस में काम दिलाने में मदद की.कई सालों बाद मेरे बेटे ने उन्हें रेस्क्यू मी में काम दिलाया.’
60 की उम्र में ली अंतिम सांस
जेरी एडलर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 60 की उम्र में की थी, जो अपने आप में बेहद खास बात है क्योंकि उन्होंने पहले लगभग तीन दशक तक थिएटर के पीछे काम किया था. वे एक कुशल स्टेज मैनेजर और निर्देशक के रूप में पहचाने जाते थे. उन्होंने कई ब्रॉडवे प्रोडक्शन में काम किया, जिसमें मशहूर नाटक ‘माय फेयर लेडी’ भी शामिल है. बाद में वे अभिनय की दुनिया में आए और वहां भी अपनी खास छाप छोड़ी. उन्होंने शनिवार देर रात (अमेरिकी समयानुसार) अंतिम सांस ली.
ये रोल निभाई हुए थे पॉपुलर
इसके बाद वह ‘रेस्क्यू मी’ में न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के स्टेशन प्रमुख सिडनी फीनबर्ग के रूप में भी पहचान बनाने में कामयाब हुए. टीवी की दुनिया में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं., ‘नॉर्दर्न एक्सपोजर’ में रब्बी एलन शुलमैन, ‘मैड अबाउट यू’ में मिस्टर विकर और अमेजन के शो ‘ट्रांसपेरेंट’ में मोशे और माओरा पफ्फरमैन के पिता के किरदार में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया.
बता दें कि जेरी एडलर का जीवन और करियर यह संदेश देता है कि कभी भी नई शुरुआत करने में देर नहीं होती. उन्होंने छोटे से छोटे किरदार को भी इतनी कुशलता से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों में बस गए। उनकी मेहनत और लगन ने न केवल उन्हें एक सफल अभिनेता बनाया, बल्कि थिएटर और टेलीविजन के लिए एक अमूल्य संपत्ति भी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 24, 2025, 12:04 IST





