खेल » शर्मिला टैगोर की कमाई से चलता था परिवार सोहा अली खान का खुलासा.

शर्मिला टैगोर की कमाई से चलता था परिवार सोहा अली खान का खुलासा.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शर्मिला टैगोर ने करियर के पीक भारतीय क्रिकेट के टाइगर मंसूर अली खान पटौदी से निकाह किया था. कपल की बेटी सोहा अली खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त क्रिकेट में पैसे नहीं होते थे. उनके पिता बेशक एक…और पढ़ें

‘क्रिकेट में पैसा नहीं था...’, शर्मिला टैगोर अकेले चलाती थीं घरशर्मिला टैगोर की बेटी ने खुलासा किया कि वो अकेले ही घर चलाती थीं.
नई दिल्ली. शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की जोड़ी बाॉलीवुड और क्रिकेट जगत की उन जोड़ियों में शामिल है जिसने प्यार की अनोखी मिसाल कायम की. दो अलग-अलग दुनिया से ताल्लुक रखने के बावजूद इस कपल ने जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव के दौरान एक-दूसरे का साथ दिया. शाही परिवार में जन्में मंसूर अली खान पटौदी से निकाह के बाद भी शर्मिला टैगोर फिल्मों में पूरी तरह सक्रिय थीं और उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान ने बताया कि उनका घर उनकी मां की कमाई से चलता था. इन दिनों अपने पॉडकास्ट ऑल अबाउट हर को लेकर सुर्खियों में छाईं सोहा अली खान ने बताया कि उनकी मां अपने परिवार में सबसे बड़ी थीं. शर्मिला टैगोर की तीन बहनें थीं और वो तीनों में सबसे बड़ी थीं जिसकी वजह से परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी और शादी के बाद वो अपने नए परिवार का खर्च उठाती थीं.

Sharmila Tagore mansoor-2025-03-939aaff28bf7c523d025367e6766bf45
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी.

शर्मिला टैगोर की कमाई से चलता था परिवार

सोहा अली खान ने जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान अपनी मां शर्मिला टैगोर के बारे में बात की. वो कहती हैं कि भले ही उनकी मां की शादी उनके पिता से हुई थी, जो एक मशहूर क्रिकेटर थे. लेकिन उस वक्त क्रिकेट में या किसी भी स्पोर्ट में पैसे नहीं होते थे. इस वजह से उनके परिवार का खर्च उनकी मां को ही उठाना पड़ता था.

सोहा अली खान ने मां शर्मिला की जमकर की तारीफ

इस साल फिल्म ‘छोरी 2’ में दिखीं एक्ट्रेस ने अपनी मां के काम के प्रति समर्पण की प्रशंसा की. वो कहती हैं कि शर्मिला टैगोर काम के मामले में कोई समझौता नहीं करती हैं. वो सामने वाले को सच से वाकिफ कराने में भी कसर नहीं छोड़ती हैं. सोहा अली खान के मुताबिक उनकी मां की बातें कठोर लग सकती हैं, लेकिन वो किसी को झूठी सांत्वना नहीं देती हैं.

वो कहती हैं, वह (शर्मीला टैगोर) इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं, फिर भी अपने आप में सहज रहती हैं. जो कुछ भी वो कहती हैं, वो वास्तविक और प्रामाणिक होता है, और मैं आज की फिल्टर से भरी दुनिया में इसका काफी सम्मान करती हूं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘क्रिकेट में पैसा नहीं था…’, शर्मिला टैगोर अकेले चलाती थीं घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी