Last Updated:
शर्मिला टैगोर ने करियर के पीक भारतीय क्रिकेट के टाइगर मंसूर अली खान पटौदी से निकाह किया था. कपल की बेटी सोहा अली खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त क्रिकेट में पैसे नहीं होते थे. उनके पिता बेशक एक…और पढ़ें
शर्मिला टैगोर की बेटी ने खुलासा किया कि वो अकेले ही घर चलाती थीं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान ने बताया कि उनका घर उनकी मां की कमाई से चलता था. इन दिनों अपने पॉडकास्ट ऑल अबाउट हर को लेकर सुर्खियों में छाईं सोहा अली खान ने बताया कि उनकी मां अपने परिवार में सबसे बड़ी थीं. शर्मिला टैगोर की तीन बहनें थीं और वो तीनों में सबसे बड़ी थीं जिसकी वजह से परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी और शादी के बाद वो अपने नए परिवार का खर्च उठाती थीं.

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी.
शर्मिला टैगोर की कमाई से चलता था परिवार
सोहा अली खान ने मां शर्मिला की जमकर की तारीफ
इस साल फिल्म ‘छोरी 2’ में दिखीं एक्ट्रेस ने अपनी मां के काम के प्रति समर्पण की प्रशंसा की. वो कहती हैं कि शर्मिला टैगोर काम के मामले में कोई समझौता नहीं करती हैं. वो सामने वाले को सच से वाकिफ कराने में भी कसर नहीं छोड़ती हैं. सोहा अली खान के मुताबिक उनकी मां की बातें कठोर लग सकती हैं, लेकिन वो किसी को झूठी सांत्वना नहीं देती हैं.
वो कहती हैं, वह (शर्मीला टैगोर) इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं, फिर भी अपने आप में सहज रहती हैं. जो कुछ भी वो कहती हैं, वो वास्तविक और प्रामाणिक होता है, और मैं आज की फिल्टर से भरी दुनिया में इसका काफी सम्मान करती हूं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 23, 2025, 12:31 IST





