खेल » स्वरा भास्कर के ‘भाभी क्रश’ पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने X बायो बदल दिया दंग करने वाला जवाब

स्वरा भास्कर के ‘भाभी क्रश’ पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने X बायो बदल दिया दंग करने वाला जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को अपना क्रश बताया. इस बयान के बाद सोशल मीडियो पर लोगों ने उन्हें घेरा तो उन्होंने एक्स बायो अपडेट कर इसका करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस का ये रिएक्शन अब खूब चर्चा में है.

स्वरा भास्कर के 'भाभी क्रश' पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने फिर दिया दंग वाला जवाबस्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को अपने लेडी क्रश बताया था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वजह है उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा ‘हर इंसान बुनियादी तौर पर बाइसेक्शुअल होता है.’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी क्रश के तौर पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का नाम भी लिया था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा. अब ‘रांझणा’ एक्ट्रेस ने अब इस विवाद पर फिर प्रतिक्रिया दी है.

स्वरा भास्कर ने एक्स पर इस विवाद पर फिर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने बायो को अपडेट कर इस पूरे विवाद पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने बायो को अपडेट करते हुए लिखा- ‘गर्ल क्रश एडवोकेट. पार्ट टाइम एक्टर, फुल टाइम ट्विटर पेस्ट. कैओस क्वीन. दुनिया के अंत में शॉपिंग. फ्री फिलिस्तीन.’ उन्होंने ‘गर्ल क्रश एडवोकेट’ को बायो में जोड़ा, जिसको लोग सीधे तौर पर डिंपल यादव से जोड़ रहे हैं.

Swara Bhaskar, Swara Bhaskar News, Swara Bhaskar Ruckus on social media, Swara Bhaskar bisexuality statement,  Swara Bhaskar New X bio, Swara Bhaskar hockingly changed her X bio, स्वरा भास्कर, स्वरा भास्कर ने बदला एक्स बायो
स्वरा भास्कर ने अपना एक्स बायो अपडेट किया है.

स्वरा ने क्या कहा था?

पांच महीने पहले स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने अपने पति और राजनेता फहद अहमद के साथ सेक्सुअलिटी पर अपने विचार शेयर किए थे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी बाइसेक्शुअल हैं. अगर लोगों को उनकी स्वाभाविक स्थिति में छोड़ दिया जाए, तो हम वास्तव में बाइसेक्शुअल हैं, लेकिन विषमलैंगिकता (हेटरोसेक्सुअलिटी) एक विचारधारा है जो हजारों सालों से सांस्कृतिक रूप से हम में डाली गई है. क्योंकि यही वह तरीका है जिससे मानव जाति का वंश चलता रहेगा, इसलिए इसे सामान्य माना गया है.’

डिंपल यादव को बताया था क्रश

इसी इंटरव्यू में जब स्वरा से पूछा गया कि उनका क्रश किस पर है, तो उन्होंने लोकसभा सांसद डिंपल यादव का नाम लिया, जो राजनेता अखिलेश यादव की पत्नी हैं. स्वरा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में डिंपल से मुलाकात की थी. उनका ये बयान खूब वायरल हुआ.

‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर इन दिनों अपने पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में नजर आ रहे हैं. मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किया गया यह शो सेलिब्रिटी जोड़ियों के रिश्तों को मजेदार और चुनौतीपूर्ण तरीकों से परखता है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

स्वरा भास्कर के ‘भाभी क्रश’ पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने फिर दिया दंग वाला जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी