Last Updated:
स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को अपना क्रश बताया. इस बयान के बाद सोशल मीडियो पर लोगों ने उन्हें घेरा तो उन्होंने एक्स बायो अपडेट कर इसका करारा जवाब दिया. एक्ट्रेस का ये रिएक्शन अब खूब चर्चा में है.
स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को अपने लेडी क्रश बताया था. स्वरा भास्कर ने एक्स पर इस विवाद पर फिर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने बायो को अपडेट कर इस पूरे विवाद पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने बायो को अपडेट करते हुए लिखा- ‘गर्ल क्रश एडवोकेट. पार्ट टाइम एक्टर, फुल टाइम ट्विटर पेस्ट. कैओस क्वीन. दुनिया के अंत में शॉपिंग. फ्री फिलिस्तीन.’ उन्होंने ‘गर्ल क्रश एडवोकेट’ को बायो में जोड़ा, जिसको लोग सीधे तौर पर डिंपल यादव से जोड़ रहे हैं.

स्वरा भास्कर ने अपना एक्स बायो अपडेट किया है.
स्वरा ने क्या कहा था?
डिंपल यादव को बताया था क्रश
इसी इंटरव्यू में जब स्वरा से पूछा गया कि उनका क्रश किस पर है, तो उन्होंने लोकसभा सांसद डिंपल यादव का नाम लिया, जो राजनेता अखिलेश यादव की पत्नी हैं. स्वरा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में डिंपल से मुलाकात की थी. उनका ये बयान खूब वायरल हुआ.
‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर इन दिनों अपने पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में नजर आ रहे हैं. मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किया गया यह शो सेलिब्रिटी जोड़ियों के रिश्तों को मजेदार और चुनौतीपूर्ण तरीकों से परखता है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 22, 2025, 12:18 IST





