Last Updated:
Hawala Scam: ईडी ने मोहाली के बिल्डर राजदीप शर्मा को बिर्फा आईटी केस में गिरफ्तार किया, जिसमें 4,817 करोड़ रुपये हवाला के जरिए चीन भेजे गए थे. जांच अभी जारी है.
ईडी ने कहा कि इस घोटाले में और खुलासे हो सकते हैं. (फाइल फोटो)कैसे हुआ घोटाला: ईडी की जांच में पता चला कि डंग ब्रदर्स (तुषार डंग और मयंक डंग) ने एक पूरा नेटवर्क बना रखा था. इसमें शामिल थे – भारत के व्यापारी और आयातक, हवाला एजेंट और आंगड़िया फर्में, कैश का हिसाब रखने वाले लोग, चीन और हांगकांग के सप्लायर व कंपनियां…
राजदीप शर्मा की भूमिका
ईडी के मुताबिक, मोहाली के बिल्डर राजदीप शर्मा का भी तुषार डंग के साथ कैश लेनदेन होता था. उसने खुद माना है कि वह हवाला के जरिए कैश डील करता था और उसे पता था कि माल की कीमत कम दिखाकर पैसा बाहर भेजा जा रहा है. यह पैसा कई बैंक खातों से घुमाकर भेजा जाता था और आखिर में चीन की कंपनियों को भुगतान कर दिया जाता था. ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
August 22, 2025, 21:46 IST





