Last Updated:
जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी. गिप्पी ग्रेवाल समेत कई कलाकारों ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी. गिप्पी कहते हैं कि जसविंदर भल्ला उनके लिए पिता समान थे.
गिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी. जसविंदर भल्ला के निधन की खबर सुनते ही कई बड़े कलाकार और प्रशंसक शोक जताने उनके घर पहुंचे. गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘पूरे पंजाब के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है. भल्ला जी मेरे लिए पिता जैसे थे और पंजाब के सबसे बेहतरीन एक्टर-कॉमेडियन थे. कुछ समय पहले ही हमारी उनसे ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ के सिलसिले में मुलाकात हुई थी. वे तब बिल्कुल ठीक लग रहे थे और कह रहे थे कि जल्द शूटिंग शुरू करेंगे. लेकिन आज ये खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे हमारे बीच नहीं रहे.’
अमित बावा ने भी दी श्रद्धांजलि
4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में जन्में भल्ला जी ने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की थी. लेकिन उनकी हंसी-मजाक से भरी कला ने उन्हें फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा बना दिया. उनके जाने से पंजाबी सिनेमा ने एक बड़ा कलाकार, और दर्शकों ने अपना ‘फेवरेट कमीडियन’ खो दिया है.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 22, 2025, 15:41 IST





