खेल » जसविंदर भल्ला का निधन: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने खोया मशहूर कॉमेडियन

जसविंदर भल्ला का निधन: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने खोया मशहूर कॉमेडियन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी. गिप्पी ग्रेवाल समेत कई कलाकारों ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी. गिप्पी कहते हैं कि जसविंदर भल्ला उनके लिए पिता समान थे.

'वे मेरे लिए पिता समान थे', जसविंदर भल्ला के निधन से भावुक हुए गिप्पी ग्रेवालगिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी.
नई दिल्ली. पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके जाने से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 23 अगस्त को मोहाली में किया जाएगा. पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों ने जसविंदर के निधन पर शोक जताया.

जसविंदर भल्ला के निधन की खबर सुनते ही कई बड़े कलाकार और प्रशंसक शोक जताने उनके घर पहुंचे. गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘पूरे पंजाब के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है. भल्ला जी मेरे लिए पिता जैसे थे और पंजाब के सबसे बेहतरीन एक्टर-कॉमेडियन थे. कुछ समय पहले ही हमारी उनसे ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ के सिलसिले में मुलाकात हुई थी. वे तब बिल्कुल ठीक लग रहे थे और कह रहे थे कि जल्द शूटिंग शुरू करेंगे. लेकिन आज ये खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे हमारे बीच नहीं रहे.’

अमित बावा ने भी दी श्रद्धांजलि

राजनेता अमित बावा ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा, ‘दुनिया को हंसाने वाला आज हमें रुला गया. भल्ला जी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई. उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है.’ जसविंदर भल्ला ने पंजाबी सिनेमा में कॉमेडी को नई ऊंचाई दी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और व्यंग्य भरे डायलॉग्स हर किसी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे. ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के,’ ‘कैरी ऑन जट्टा,’ ‘जिंद जान,’ ‘नौकर वोटी दा,’ और ‘बैंड बाजे’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं.

4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में जन्में भल्ला जी ने अपने करियर की शुरुआत प्रोफेसर के रूप में की थी. लेकिन उनकी हंसी-मजाक से भरी कला ने उन्हें फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा बना दिया. उनके जाने से पंजाबी सिनेमा ने एक बड़ा कलाकार, और दर्शकों ने अपना ‘फेवरेट कमीडियन’ खो दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘वे मेरे लिए पिता समान थे’, जसविंदर भल्ला के निधन से भावुक हुए गिप्पी ग्रेवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी