खेल » नई नवेली दुल्हन बनी एक्ट्रेस ने पहनी सफेद साड़ी, निभाया विधवा का रोल, चमक गई पति की किस्मत – When newly married jaya bhaduri wears White Saree after wedding for this iconic movie husband amitabh bachchan luck shines for ever fascinating story

नई नवेली दुल्हन बनी एक्ट्रेस ने पहनी सफेद साड़ी, निभाया विधवा का रोल, चमक गई पति की किस्मत – When newly married jaya bhaduri wears White Saree after wedding for this iconic movie husband amitabh bachchan luck shines for ever fascinating story

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सफेद साड़ी पहनकर विधवा का रोल करना किसी सुहागिन एक्ट्रेस के लिए बहुत मुश्किल काम होता है. बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ने पति के करियर को संवारने के लिए सफेद साड़ी पहनकर चैलेंजिंग रोल निभाया था. नई नवेली शादी के बाद ह…और पढ़ें

जब सुहागन एक्ट्रेस ने निभाया विधवा का रोल, चमक गई पति की किस्मतशोले फिल्म का पहला शॉट ही जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच फिल्माया गया था.
मुंबई. हाल ही में आइकोनिक शोले फिल्म ने 50 साल पूरे किए हैं. फिल्म से जुड़े किरदार-डायलॉग लोगों को जुबान पर रट गए हैं. शोले फिल्म हिंदी सिनेमा के उस पायदान पर है, जहां पर किसी और फिल्म के पहुंचने की कल्पना भी नहीं की जा सकती. हैरानी की बात यह है कि 15 अगस्त 1975 को जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो एक हफ्ते तक इसे खास रिस्पांस नहीं मिला था. कोई इस फिल्म को देखने नहीं जा रहा था. फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार अहम भूमिका में थे.

वैसे तो इस फिल्म में हर एक्टर ने अपना रोल इतनी बखूबी से निभाया कि उनके डायलॉग सबको रटे हुए हैं. इस फिल्म में जया बच्चन ने एक विधवा का किरदार निभाया था. यह रोल उन्होंने शादी के एक डेढ़ साल बाद ही निभाया था. हालांकि यह रोल साइलेंट था. उन्होंने बिना कुछ बोले अपनी भावनाएं जाहिर की थीं. फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने इसकी वजह भी बताई थी. उनका कहना था कि रोल पर सवाल उठाए जा रहे थे. ऐसे में उनका रोल साइलेंट ही रखा गया था. हालांकि फ्लैशबैक में उनके विधवा हो जाने की पूरी कहानी फिल्म में दिखाई गई थी.

28 साल पहले आया वो गाना, छा गया दिलों पर, गाया था 9वीं फेल सिंगर ने, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, 11 मई 1973 में आई जंजीर फिल्म से अमिताभ बच्चन ‘एंग्री यंगमैन’ के रूप में उभरे थे. इस फिल्म में अमिताभ-जया बच्चन की जोड़ी थी. जंजीर फिल्म रिलीज होने के अगले महीने ही जून में दोनों ने शादी कर ली थी. अमिताभ इंडस्ट्री में अपने पैर ही जमा रहे थे. इससे पहले उन्होंने काई फ्लॉप फिल्में दी थीं. ऐसे में शोले उनके लिए संजीवनी बन गई. शोले के बाद तो अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जब सुहागन एक्ट्रेस ने निभाया विधवा का रोल, चमक गई पति की किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी