Last Updated:
सफेद साड़ी पहनकर विधवा का रोल करना किसी सुहागिन एक्ट्रेस के लिए बहुत मुश्किल काम होता है. बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ने पति के करियर को संवारने के लिए सफेद साड़ी पहनकर चैलेंजिंग रोल निभाया था. नई नवेली शादी के बाद ह…और पढ़ें
शोले फिल्म का पहला शॉट ही जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच फिल्माया गया था.वैसे तो इस फिल्म में हर एक्टर ने अपना रोल इतनी बखूबी से निभाया कि उनके डायलॉग सबको रटे हुए हैं. इस फिल्म में जया बच्चन ने एक विधवा का किरदार निभाया था. यह रोल उन्होंने शादी के एक डेढ़ साल बाद ही निभाया था. हालांकि यह रोल साइलेंट था. उन्होंने बिना कुछ बोले अपनी भावनाएं जाहिर की थीं. फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने इसकी वजह भी बताई थी. उनका कहना था कि रोल पर सवाल उठाए जा रहे थे. ऐसे में उनका रोल साइलेंट ही रखा गया था. हालांकि फ्लैशबैक में उनके विधवा हो जाने की पूरी कहानी फिल्म में दिखाई गई थी.
दरअसल, 11 मई 1973 में आई जंजीर फिल्म से अमिताभ बच्चन ‘एंग्री यंगमैन’ के रूप में उभरे थे. इस फिल्म में अमिताभ-जया बच्चन की जोड़ी थी. जंजीर फिल्म रिलीज होने के अगले महीने ही जून में दोनों ने शादी कर ली थी. अमिताभ इंडस्ट्री में अपने पैर ही जमा रहे थे. इससे पहले उन्होंने काई फ्लॉप फिल्में दी थीं. ऐसे में शोले उनके लिए संजीवनी बन गई. शोले के बाद तो अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
August 21, 2025, 14:28 IST





