खेल » बॉलीवुड का वो रोमांटिक गाना, सुनने के बाद आशिकों के नहीं रुके थे आंसू, रातोंरात स्टार बन गया था सिंगर

बॉलीवुड का वो रोमांटिक गाना, सुनने के बाद आशिकों के नहीं रुके थे आंसू, रातोंरात स्टार बन गया था सिंगर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Top Romantic Song: ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक पिछले कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है. गाने के बोल आशिकों के दिलों को छू रहे हैं. लेकिन 12 साल पहले आए सुपरहिट गाना आज भी युवाओं का फेवरेट बना हुआ है, जिस पर 32.7 करोड़ र…और पढ़ें

बॉलीवुड का वो रोमांटिक गाना, सुनने के बाद आशिकों के नहीं रुके थे आंसूगाने पर 32.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: फिल्म ‘सैयारा’ गाकर सिंगर फहीम अब्दुल्ला रातोंरात स्टार बन गए. गाने के बोल सीधा युवाओं के दिल में उतर गए हैं. युवाओं की लव स्टोरी और इमोशंस को गाने ने बहुत अच्छे से कैच किया है. ‘सैयारा’ जैसे ट्रेंडिंग गाने उस दौर को बयां करते हैं, जिस दौर में उन्हें क्रिएट किया जाता है. 12 साल पहले आए एक सुपरहिट गाने ने ऐसा ही मैजिक क्रिएट किया था, जिसने अरिजीत सिंह को मशहूर बनाने में बड़ा रोल निभाया था. आज भी यह गाना युवाओं का ‘लव एंथम’ है, जिसे यूट्यूब पर 32.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

हम जिस फिल्म के गाने की बात कर रहे हैं, उसे भी मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. ‘सैयारा’ से 12 साल पहले उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी, जिसके गाने आज भी युवाओं के पसंदीदा हैं. फिल्म के गाने प्यार के एहसास के साथ उसके पाने-खोने का दुख भी बयां करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि आज भी गाने की खुमारी लोगों के सिरों से उतरी नहीं है. वे बार-बार इसे सुनते हैं. फिल्म के एक गाने पर 32.7 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यूज आ चुक हैं, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है.

7 हफ्तों तक टॉप 20 लिस्ट में रहा गाना
अगर आप अरिजीत सिंह और हिंदी गाने के मुरीद हैं, तो आपने ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ जरूर सुना होगा. यह गाना 2013 में रिलीज हुआ था, जिसके नाम कई रिकॉर्ड हैं. गानों को श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है. गाने में तेज बारिश के बीच दो लवर का रोमांस दिखाया गया है, जो प्रेम की गहराई को छूते हैं. आज भी लोग इसे सुनकर इमोशनल हो जाते हैं और अपने दिल के जज्बात आंखों से बयां करने लगते हैं. गाना ‘तुम ही हो’ जब रिलीज हुआ था, तब यह 7 हफ्तों तक एमटीवी इंडिया के टॉप 20 लिस्ट पर टॉप पर काबिज रहा था.

अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का मिला था अवॉर्ड
गाने के सिंगर अरिजीत सिंह की चांदी हो गई थी. उन्होंने गाने के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड जीता था. इंडियाटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गाने को कुल 9 अवॉर्ड मिले थे, जिसमें जी सिने, मिर्ची म्यूजिक सम्मान भी शामिल हैं. गाने के लीड एक्टर युवाओं के बीच छा गए थे. 12 साल बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

बॉलीवुड का वो रोमांटिक गाना, सुनने के बाद आशिकों के नहीं रुके थे आंसू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी