Last Updated:
Top Romantic Song: ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक पिछले कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है. गाने के बोल आशिकों के दिलों को छू रहे हैं. लेकिन 12 साल पहले आए सुपरहिट गाना आज भी युवाओं का फेवरेट बना हुआ है, जिस पर 32.7 करोड़ र…और पढ़ें
गाने पर 32.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)हम जिस फिल्म के गाने की बात कर रहे हैं, उसे भी मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. ‘सैयारा’ से 12 साल पहले उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी, जिसके गाने आज भी युवाओं के पसंदीदा हैं. फिल्म के गाने प्यार के एहसास के साथ उसके पाने-खोने का दुख भी बयां करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि आज भी गाने की खुमारी लोगों के सिरों से उतरी नहीं है. वे बार-बार इसे सुनते हैं. फिल्म के एक गाने पर 32.7 करोड़ रुपये से ज्यादा व्यूज आ चुक हैं, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है.
अगर आप अरिजीत सिंह और हिंदी गाने के मुरीद हैं, तो आपने ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ जरूर सुना होगा. यह गाना 2013 में रिलीज हुआ था, जिसके नाम कई रिकॉर्ड हैं. गानों को श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया है. गाने में तेज बारिश के बीच दो लवर का रोमांस दिखाया गया है, जो प्रेम की गहराई को छूते हैं. आज भी लोग इसे सुनकर इमोशनल हो जाते हैं और अपने दिल के जज्बात आंखों से बयां करने लगते हैं. गाना ‘तुम ही हो’ जब रिलीज हुआ था, तब यह 7 हफ्तों तक एमटीवी इंडिया के टॉप 20 लिस्ट पर टॉप पर काबिज रहा था.
अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का मिला था अवॉर्ड
गाने के सिंगर अरिजीत सिंह की चांदी हो गई थी. उन्होंने गाने के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड जीता था. इंडियाटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गाने को कुल 9 अवॉर्ड मिले थे, जिसमें जी सिने, मिर्ची म्यूजिक सम्मान भी शामिल हैं. गाने के लीड एक्टर युवाओं के बीच छा गए थे. 12 साल बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
August 21, 2025, 16:41 IST





