Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Massacre in Congo: आधी रात को घुसे आतंकवादियों ने सोते हुए लोगों को नींद से जगाकर उन्हें मार डाला. इस खौफनाक घटना में बच गई एक महिला ने ये पूरी कहानी सुनाई तो लोग दहल गए.
पूर्वी कांगो में नरसंहार. (Credit- Reuters)आतंकवाद किसी भी देश में और किसी भी रूप में हो ये संवेदनहीनता और क्रूरता का चरम होती है. एक ऐसी ही घटना अफ्रीकी देश डीआर कॉन्गो के पूर्वी हिस्से से सामने आई है. आतंकवाद और हिंसा से जूझ रहे देश में रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने जुलाई में कम से कम 140 लोगों की हत्या की. यह जानकारी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में दी है. ये रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है, जब इस्लामिक स्टेट समर्थित संगठन ने पूर्वी कांगो में नरसंहार किया है.
सोते लोगों को जगाया और काट डाला
कांगो के बेनी और लुबेरो इलाकों में गंडासे और कुदाल से लैस इस्लामिक स्टेट समर्थित संगठ ने 52 नागरिकों की हत्या कर दी. क्षेत्रीय कांगो सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट एलोंगो क्योंडवा मार्क ने बताया कि ये कृत्य एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) का है. लुबेरो के बापेरे सेक्टर के प्रमुख मैकेयर सिविकुनुला के मुताबिक ये हत्यारे आधी रात को पहुंचे और सोते हुए लोगों को जगाया, उन्हें रस्सी से बांधा और हाथ में गंडासे और कुदाल लेकर उनकी हत्या करनी शुरू कर दी. कत्लेआम करने वालों ने महिलाओं और बच्चों के भी नहीं छोड़ा. उनके घर में गला काटकर हत्या की गई और घर को आग लगा दी गई.
क्यों हो रही है कांगो में हिंसा?
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
August 20, 2025, 10:41 IST





