विदेश » डीआर कॉन्गो में M23 विद्रोहियों और इस्लामिक स्टेट की हिंसा

डीआर कॉन्गो में M23 विद्रोहियों और इस्लामिक स्टेट की हिंसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Massacre in Congo: आधी रात को घुसे आतंकवादियों ने सोते हुए लोगों को नींद से जगाकर उन्हें मार डाला. इस खौफनाक घटना में बच गई एक महिला ने ये पूरी कहानी सुनाई तो लोग दहल गए.

सोते हुए लोगों को जगाया, रस्सी से बांधा और गंडासे से काट डाला...पूर्वी कांगो में नरसंहार. (Credit- Reuters)

आतंकवाद किसी भी देश में और किसी भी रूप में हो ये संवेदनहीनता और क्रूरता का चरम होती है. एक ऐसी ही घटना अफ्रीकी देश डीआर कॉन्गो के पूर्वी हिस्से से सामने आई है. आतंकवाद और हिंसा से जूझ रहे देश में रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने जुलाई में कम से कम 140 लोगों की हत्या की. यह जानकारी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में दी है. ये रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है, जब इस्लामिक स्टेट समर्थित संगठन ने पूर्वी कांगो में नरसंहार किया है. 

यह रिपोर्ट दिखाती है कि अमेरिका और कतर की मध्यस्थता में चल रही शांति वार्ताओं के बावजूद हिंसा लगातार बनी हुई है. HRW के मुताबिक कॉन्गो के रुत्शुरु इलाके में जुलाई के दौरान 300 से अधिक हत्याएं हुई हैं. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने भी ऐसे ही आंकड़े दिए थे. इन रिपोर्ट्स में कुछ बचे हुए लोगों के बयान शामिल हैं, जो दहला देने वाले हैं.

सोते लोगों को जगाया और काट डाला

कांगो के बेनी और लुबेरो इलाकों में गंडासे और कुदाल से लैस इस्लामिक स्टेट समर्थित संगठ ने 52 नागरिकों की हत्या कर दी. क्षेत्रीय कांगो सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट एलोंगो क्योंडवा मार्क ने बताया कि ये कृत्य एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) का है. लुबेरो के बापेरे सेक्टर के प्रमुख मैकेयर सिविकुनुला के मुताबिक ये हत्यारे आधी रात को पहुंचे और सोते हुए लोगों को जगाया, उन्हें रस्सी से बांधा और हाथ में गंडासे और कुदाल लेकर उनकी हत्या करनी शुरू कर दी. कत्लेआम करने वालों ने महिलाओं और बच्चों के भी नहीं छोड़ा. उनके घर में गला काटकर हत्या की गई और घर को आग लगा दी गई.

क्यों हो रही है कांगो में हिंसा?

ये विद्रोही कांगो सेना से मिली हार का बदला ले रहे थे. कांगो लंबे समय से हिंसा से जूझ रहा है और इनका आरोप है कि पड़ोसी देश रवांडा समर्थित विद्रोही उनके देश में कत्लेआम कर रहे हैं. ADF विद्रोही कांगो के पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि यहां मिनरल्स भरे पड़े हैं. कांगो की सेना और उसके सहयोगी युगांडा ने यहां से एडीफए को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान तेज कर दिया है, जिसकी वजह से ये विद्रोही जवाबी कार्रवाई में मासूम लोगों की हत्या कर रहे हैं.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

सोते हुए लोगों को जगाया, रस्सी से बांधा और गंडासे से काट डाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी