Last Updated:
CM Rekha Gupta Attacked: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह सीएम आवास पर जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मान…और पढ़ें
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. (फाइल फोटो)पता चला है कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. सीएम रेखा गुप्ता के साथ गंभीर रूप से हाथापाई हुई है. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.
मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए गए डॉक्टर
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की. वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि वह भी सीएम आवास जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर बुलाए गए हैं, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें कितनी चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर किसी कोर्ट केस का जिक्र कर रहा था. पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
‘दिल्ली की सीएम ही सुरक्षित नहीं’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद है. मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है. अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?…’
बता दें कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह से ही जनसुनवाई के लिए भारी भीड़ जमा थी, तभी यह घटना घटी. वहां मौजूद लोगों ने भी इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएंगी. वह दूर-दूर से अपनी समस्याएं लेकर सीएम आवास पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 20, 2025, 08:54 IST





