Last Updated:
War 2 v/s Coolie Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस की इस जंग में फिलहाल ‘कूली’ की धूम है. ‘वॉर 2’ को लेकर जो भी उम्मीदें थी वो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हो रही है.
फिल्म ‘कूली’ और ‘वॉर 2’ की छठे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है. लोकश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कूली’ ने मंगलवार (छठे दिन) को भारत में करीब 8.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने कुल घरेलू कलेक्शन में 214.61 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़े को छू लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में वीकडेज के दौरान गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म तेजी से 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली राजनीतिक की फिल्मों में शामिल हो गई है. वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
‘कूली’ की टोटल कमाई
फुस्की बम निकली ‘वार 2’
वहीं दूसरी तरफ ‘वार 2’, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की महंगी फिल्म ‘वॉर 2’ ने वीकडेज में कमजोर परफॉर्मेंस दर्ज की है. अयान मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म ने छठे दिन 7.79 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 192.29 करोड़ रुपये हो गया है. पहले पांच दिनों में फिल्म ने 183.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का शुरुआती वीकेंड जबरदस्त रहा, लेकिन वीकडे में इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है. खासकर हिंदी बेल्ट और मेट्रो सिटीज में ‘वार 2’ की पकड़ उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी की उम्मीद की जा रही थी.
क्या कहती है ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
तेलुगु वर्जन- 15.30% ऑक्यूपेंसी
जहां ‘कूली’ भारत और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस दोनों जगह मजबूत स्थिति में है. वहीं, ‘वार 2’ अपने पहले हफ्ते में थोड़ी सुस्त नज़र आ रही है
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 20, 2025, 05:54 IST





