Last Updated:
Thama Teaser: आयुष्मान और रश्मिका की लव स्टोरी के बीच टीजर में डरावने और थ्रिल से भरपूर सीन आते हैं. जंगल में कुछ अजीब घटनाएं होती हैं. आयुष्मान जानवरों और खतरनाक ताकतों से लड़ते नजर आते हैं.
‘थामा’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. 1.49 मिनट वाले टीजर की शुरुआत एक घने जंगल से होती है, जहां आयुष्मान और रश्मिका एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक?’ और इस पर एक्ट्रेस जवाब देती है, ‘100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं.’ इस डायलॉग के बाद कहानी भयानक मोड़ लेती है.
फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. मैडॉक फिल्म्स ने इसे अपनी पहली हॉरर लव स्टोरी बताया है. इंस्टाग्राम पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ना डर कभी इतना शक्तिशाली था, और ना प्यार कभी इतना खूनी.’ ‘थामा’ दीवाली के आसपास रिलीज होगी.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 19, 2025, 12:59 IST





