Last Updated:
Registration process on PMVBRY Portal for 15000 rupees: आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल खोल दिया गया है. पहली बार नौकरी पाने वाले युवा इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर मोदी सरकार ने 15000 …और पढ़ें
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15000 रुपये लेने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें. लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली यह योजना दो भागों में लागू की जा रही है. पहले भाग में 1 जुलाई 2025 के बाद से 31 जुलाई 2027 के बीच में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार 15000 रुपये की सहायता देगी. वहीं दूसरे भाग में नौकरी देने वाले नियोक्ताओं को भी सरकार नौकरी देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.
ऐसे मिलेंगे 15 हजार रुपये
इस योजना में नई नई नौकरी पाए युवाओं को दो किस्तों में ₹15,000 मिलेंगे. यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी.युवाओं को यह पैसा आधार ब्रिज भुगतान प्रणाली (ABPS) का उपयोग करके प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) मोड से दिया जाएगा.
वहीं नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी अधिकतम 3000 रुपये प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह पैसा नियोक्ताओं को सीधे पैन लिंक्ड खातों में किया जाएगा.
इस योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि नियोक्ता और पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना पोर्टल (https://pmvbry.epfindia.gov.in या https://pmvbry.labour.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. या फिर ‘उमंग’ ऐप पर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) डालकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. सभी पहली बार नौकरी करने वालों को उमंग ऐप पर उपलब्ध फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट करना होगा.
बता दें कि प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोज़गार योजना का कार्यान्वयन श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से किया जाएगा, जो कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है.

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 18, 2025, 21:11 IST





