व्यापार » मोदी सरकार देगी 15000 रुपये, खुल गया पोर्टल, युवा कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

मोदी सरकार देगी 15000 रुपये, खुल गया पोर्टल, युवा कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Registration process on PMVBRY Portal for 15000 rupees: आज से प्रधानमंत्री व‍िकस‍ित भारत रोजगार योजना का पोर्टल खोल द‍िया गया है. पहली बार नौकरी पाने वाले युवा इस पोर्टल पर रज‍िस्‍ट्रेशन कर मोदी सरकार ने 15000 …और पढ़ें

मोदी सरकार देगी 15000 रुपये, खुल गया पोर्टल, युवा कैसे करें रजिस्ट्रेशन?प्रधानमंत्री व‍िकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15000 रुपये लेने के लिए पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन कैसे करें.
How to register on PMVBRY portal: युवाओं को पहली नौकरी पर 15000 रुपये देने के लिए मोदी सरकार ने काम शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल को आज से लाइव कर दिया गया है. अब युवा इस पोर्टल पर योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस स्कीम की घोषणा तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए अपने भाषण में की थी.

लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली यह योजना दो भागों में लागू की जा रही है. पहले भाग में 1 जुलाई 2025 के बाद से 31 जुलाई 2027 के बीच में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार 15000 रुपये की सहायता देगी. वहीं दूसरे भाग में नौकरी देने वाले नियोक्ताओं को भी सरकार नौकरी देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना नामक रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी. 99,446 करोड़ रुपये के खर्च के साथ इस योजना का उद्देश्य दो साल की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करना है.प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए, सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है.

ऐसे मिलेंगे 15 हजार रुपये
इस योजना में नई नई नौकरी पाए युवाओं को दो किस्तों में ₹15,000 मिलेंगे. यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी.युवाओं को यह पैसा आधार ब्रिज भुगतान प्रणाली (ABPS) का उपयोग करके प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) मोड से दिया जाएगा.

जॉब देने वालों को ऐसे मिलेंगे 3000 रुपये

वहीं नियोक्ताओं को प्रति नए कर्मचारी अधिकतम 3000 रुपये प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह पैसा नियोक्ताओं को सीधे पैन लिंक्ड खातों में किया जाएगा.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

इस योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि नियोक्ता और पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना पोर्टल (https://pmvbry.epfindia.gov.in या https://pmvbry.labour.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. या फिर ‘उमंग’ ऐप पर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) डालकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. सभी पहली बार नौकरी करने वालों को उमंग ऐप पर उपलब्ध फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट करना होगा.

ये भी पढ़ें 

बता दें कि प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोज़गार योजना का कार्यान्वयन श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से किया जाएगा, जो कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है.

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

मोदी सरकार देगी 15000 रुपये, खुल गया पोर्टल, युवा कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी