भारत » Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए फिर बढ़ी डेट, क्लास 6 वाले कर सकते हैं अप्लाई

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए फिर बढ़ी डेट, क्लास 6 वाले कर सकते हैं अप्लाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के इच्छुक बच्चों के लिए बड़ी खबर है. जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए अब 27 अगस्त 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं.

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए फिर बढ़ी डेट, क्लास 6 वाले कर सकते हैं अप्लाईNavodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर डिटेल्स चेक करते रहें

नई दिल्ली (Navodaya Vidyalaya Admission 2026). अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे माहौल में पढ़ाई करे तो जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई बल्कि खेल, कल्चरल एक्टिविटीज और ओवरऑल विकास का पूरा अवसर मिलता है. हर साल लाखों बच्चे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा (JNVST) देते हैं. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट को फिर से बढ़ा दिया गया है.

जवाहर नवोदय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी डेट पहले 13 अगस्त तय की गई थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 27 अगस्त, 2025 कर दिया गया है. जो लोग पहले व्यस्तता या किसी और कारण से फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब पूरा समय है. जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर चेक कर सकते हैं. जानिए जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी पात्रता, परीक्षा पैटर्न, डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट और चयन प्रक्रिया.

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया

जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 और 9 में एडमिशन लिए जाते हैं. इस साल क्लास 6 में एडमिशन के लिए 13 अगस्त 2025 तक आवेदन फॉर्म भरने थे. लेकिन अब इस लास्ट डेट को बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 (बुधवार) कर दिया गया है. पेरेंट्स के पास अपने बच्चों के फॉर्म भरने के लिए कई दिनों का वक्त है.

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन की प्रक्रिया 1 जून, 2025 से शुरू हो गई थी. ऑफिशियल वेबसाइट्स navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए कोई फीस भी जमा नहीं करनी होगी. स्टूडेंट्स अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 पात्रता और उम्र सीमा

जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. इस क्लास में दाखिले के लिए बच्चे का क्लास 5 में पढ़ाई करना जरूरी है .. यानी एडमिशन फॉर्म भरते समय बच्चा क्लास 5 में पढ़ाई कर रहा हो. साथ ही उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां पर आप आवेदन कर रहे हैं.

उम्र सीमा: जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट का जन्म 1 मई, 2014 से 31 जुलाई, 2016 के बीच होना चाहिए.

JNVST Exam Pattern: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पैटर्न

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2 चरणों में होगीपहला चरण 13 दिसंबर, 2025 (Phase 1) और दूसरा 11 अप्रैल, 2026 (Phase 2).

परीक्षा में तीन भाग होंगे: मानसिक क्षमता (Mental Ability), गणित और भाषा (Language). इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा.

जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन कैसे होता है?

हर नवोदय विद्यालय में लगभग 80 सीटें होती हैं, जिन्हें चयन परीक्षा के जरिए भरा जाता है. इस एंट्रेंस टेस्ट के बगैर किसी को भी दाखिला नहीं दिया जाएगा. यहां एडमिशन प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर होता है, जिससे बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार मौका मिलता है.

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे, जैसे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ यानी पते का प्रमाण, कक्षा 5 की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि. फॉर्म में कोई गलती होने पर करेक्शन विंडो खोलकर स्टूडेंट्स को सुधार की सुविधा भी दी जाती है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

homecareer

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए फिर बढ़ी डेट, क्लास 6 वाले कर सकते हैं अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी