खेल » फरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के 12 साल पुराने कमेंट पर दिया जवाब.

फरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के 12 साल पुराने कमेंट पर दिया जवाब.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 12 साल पहले अपने ऑन-स्क्रीन बेटे फरहान अख्तर की एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए उन्हें ताना मारा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें फरहान की एक्टिंग और फिल्में पसंद नहीं हैं. अब फरहान अख्तर …और पढ़ें

‘मुझे उसकी फिल्में पसंद नहीं…’ नसीरुद्दीन शाह ने मारा था फरहान को तानाफरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर रिएक्शन दिया.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी बात छिपती नहीं है और न ही कोई बात कभी पुरानी होती है. मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु के विवाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ और नसीरुद्दीन शाह-फरहान अख्तर के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी भी कुछ ऐसी ही है. दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने करीबन 12 साल पहले फरहान अख्तर की एक्टिंग और उनकी फिल्मों पर ताना मारा था, जिसका अब फरहान ने जवाब दिया है.

गलाटा प्लस के साथ बात करते हुए फरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया. वो कहते हैं, मैं 25 साल से फिल्में कर रहा हूं. कुछ अभिनेता, निर्देशक, लेखक हैं जिन्हें मैं जानता हूं और वे शायद उन्होंने मुझसे 10 साल बाद डेब्यू किया था. अगर उनके काम में कुछ ऐसा है जो मुझे लगता है कि बेहतर हो सकता है या मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई सलाह है, तो मैं सच में फोन उठाकर उन्हें कॉल करूंगा या कहूंगा कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं. एक संवेदनशील तरीके से बातचीत करना चाहता हूं क्योंकि आप किसी के रचनात्मक प्रक्रिया में घूस रहे हैं और उनके साथ अपना नजरिया शेयर कर रहे हैं.

फरहान अख्तर ने 12 साल बाद किया रिएक्ट

फरहान आगे कहते हैं कि किसी को भी सलाह देने से पहले हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी सलाह में प्यार हो, सामने वाले के लिए इज्जत और परवाह हो. वो कहते हैं कि नसीरुद्दीन शाह के कमेंट में उन्हें कहीं भी परवाह और सम्मान नहीं दिखा. वो बताते हैं, ‘मुझे लगा कि यह सिर्फ एक सार्वजनिक बयान था. मुझे लगा कि तब यह व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता, तो मैं ऐसे व्यक्ति से क्यों संपर्क करूं जो मेरा सम्मान नहीं करता.’

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर की फिल्मों और उनकी एक्टिंग के बारे में बात की थी. दरअसल, दोनों ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में साथा काम किया था. फिल्म में फरहान नसीरुद्दीन के बेटे के किरदार में नजर आए थे. 12 साल पहले के इंटरव्यू में नसीरुद्दीन से फरहान के अभिनय और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया था.

नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में फरहान अख्तर पर तीखी टिप्पणी की थी

इस संदर्भ में बात करते हुए दिग्गज एक्टर ने कहा था, ‘फरहान अख्तर की फिल्मों की मुझे स्पष्ट रूप से परवाह नहीं है. मुझे उनकी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ पसंद आई. वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं और उनमें कई गुण हैं. कल मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर मुझे सुनने को मिले कि उन्होंने 10 कोर्स का भोजन पूरी तरह से पकाया. वह गाते हैं, अभिनय करते हैं, फिल्में बनाते हैं और लिखते हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है कि वह जो कुछ भी कर सकते हैं वह कर रहे हैं. मैं उनके अभिनय या उनकी फिल्मों का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं. लेकिन मैं उनकी प्रशंसा करता हूं.’

जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने पर्दे के सामने कदम रखा. एक्टिंग के साथ ही उन्हें गायकी और फिल्म निर्देशन में भी महराथ हासिल है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मुझे उसकी फिल्में पसंद नहीं…’ नसीरुद्दीन शाह ने मारा था फरहान को ताना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी