Last Updated:
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 12 साल पहले अपने ऑन-स्क्रीन बेटे फरहान अख्तर की एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए उन्हें ताना मारा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें फरहान की एक्टिंग और फिल्में पसंद नहीं हैं. अब फरहान अख्तर …और पढ़ें
फरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर रिएक्शन दिया. गलाटा प्लस के साथ बात करते हुए फरहान अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया. वो कहते हैं, मैं 25 साल से फिल्में कर रहा हूं. कुछ अभिनेता, निर्देशक, लेखक हैं जिन्हें मैं जानता हूं और वे शायद उन्होंने मुझसे 10 साल बाद डेब्यू किया था. अगर उनके काम में कुछ ऐसा है जो मुझे लगता है कि बेहतर हो सकता है या मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई सलाह है, तो मैं सच में फोन उठाकर उन्हें कॉल करूंगा या कहूंगा कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं. एक संवेदनशील तरीके से बातचीत करना चाहता हूं क्योंकि आप किसी के रचनात्मक प्रक्रिया में घूस रहे हैं और उनके साथ अपना नजरिया शेयर कर रहे हैं.
फरहान अख्तर ने 12 साल बाद किया रिएक्ट
दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर की फिल्मों और उनकी एक्टिंग के बारे में बात की थी. दरअसल, दोनों ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में साथा काम किया था. फिल्म में फरहान नसीरुद्दीन के बेटे के किरदार में नजर आए थे. 12 साल पहले के इंटरव्यू में नसीरुद्दीन से फरहान के अभिनय और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया था.
नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में फरहान अख्तर पर तीखी टिप्पणी की थी
जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने पर्दे के सामने कदम रखा. एक्टिंग के साथ ही उन्हें गायकी और फिल्म निर्देशन में भी महराथ हासिल है.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 17, 2025, 09:16 IST





