भारत » 120 बच्चों से भरी स्कूल बस के चालक को पड़ा दौरा…फिर बेकाबू होकर खतों में पहुंची, बच्चों ने कूदकर बचाई जान

120 बच्चों से भरी स्कूल बस के चालक को पड़ा दौरा…फिर बेकाबू होकर खतों में पहुंची, बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

कुरुक्षेत्र में स्कूल बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस खदान में उतर गई, जिसमें 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे. हादसे में कोई चोट नहीं आई. समाजसेवी सुनील राणा ने मदद की कमी की बात कही.

120 बच्चों से भरी स्कूल बस के चालक को पड़ा दौरा...बच्चों ने कूदकर बचाई जानताईक्वांडो के गेम्स के लिए बच्चे आए थे.
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात को स्कूल बस ड्राइवर को बस चलाते हुए अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया. ड्राइवर के बेहोश होते पर बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई. इस बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे के वक्त 2 बच्चे घटनास्थल के पास ही खेल रहे थे. समाजसेवी सुनील राणा ने बताया कि बस में 120 से अधिक बच्चे भरे हुए थे. ताईक्वांडो के गेम्स के लिए बच्चे आए थे.

दरअसल, देर रात एक निजी स्कूल की बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों को महिला थाने के पास से लेकर 100 फुटा रोड से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रही थी. जैसे बस BR चौक के पास पहुंची तो बस चला रह ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया. ​​​​​​​

ड्राइवर के बेहोश होते ही बस पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई. इससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को बाहर निकालकर डायल-112 को सूचना दी. एम्बुलेंस के जरिए ड्राइवर को पास के अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में किसी को चोट नहीं आई.  घटनास्थल के पास 2 छोटे बच्चे खेल रहे थे. उन्होंने बस को अपनी तरफ आते देखा तो दोनों घर की भाग गए. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल के पास 2 छोटे खेल रहे थे. बस को अपनी तरफ आते देख दोनों बच्चे अपने घर की तरफ भाग गए. गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

रात को एक घंटे तक मदद नहीं मिली

समाजसेवी सुनील राणा ने बताया कि के ड्राइवर को जब हार्ट अटैक आया तो वह स्टेयरिंग के ऊपर बेहोश हो गया. इस बीच कुछ बच्चे चलती बस से कूद गई. फिर बाद में बस खेतों में जा पहुंची. उन्होंने कहा कि रात को एक घंटे तक मदद नहीं मिली है और उन्होंने कुछ बच्चों को धर्मशाला में ठहराया है. सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं. फिलहाल, पुलिस की तरफ से कोई बयान मामले को लेकर नहीं आया है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

homeharyana

120 बच्चों से भरी स्कूल बस के चालक को पड़ा दौरा…बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी