Last Updated:
कुरुक्षेत्र में स्कूल बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस खदान में उतर गई, जिसमें 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे. हादसे में कोई चोट नहीं आई. समाजसेवी सुनील राणा ने मदद की कमी की बात कही.
ताईक्वांडो के गेम्स के लिए बच्चे आए थे. दरअसल, देर रात एक निजी स्कूल की बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों को महिला थाने के पास से लेकर 100 फुटा रोड से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रही थी. जैसे बस BR चौक के पास पहुंची तो बस चला रह ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया.
रात को एक घंटे तक मदद नहीं मिली
समाजसेवी सुनील राणा ने बताया कि के ड्राइवर को जब हार्ट अटैक आया तो वह स्टेयरिंग के ऊपर बेहोश हो गया. इस बीच कुछ बच्चे चलती बस से कूद गई. फिर बाद में बस खेतों में जा पहुंची. उन्होंने कहा कि रात को एक घंटे तक मदद नहीं मिली है और उन्होंने कुछ बच्चों को धर्मशाला में ठहराया है. सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं. फिलहाल, पुलिस की तरफ से कोई बयान मामले को लेकर नहीं आया है.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
Kurukshetra,Haryana
August 16, 2025, 08:45 IST





