खेल » ‘जिंदगी बहुत कड़वी हो गई है…’ मंदिर में गोविंदा को मांगा, मां के सामने रोने लगीं सुनीता, टूट रहा है घर?

‘जिंदगी बहुत कड़वी हो गई है…’ मंदिर में गोविंदा को मांगा, मां के सामने रोने लगीं सुनीता, टूट रहा है घर?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने यूट्यूब पर नई शुरुआत मंदिर से की है. अपने व्लॉग में वह मंदिर पहुंच जहां वह भावुक नजर आईं और कह बैठीं जो कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा. मां उसे नहीं छोड़ने वाली फिर वो अपना ह…और पढ़ें

'जिंदगी बहुत...', मंदिर पहुंचकर क्यों रोने लगी गोविंदा की सुनीता, टूट रहा घर?सुनीता के इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर गोविंदा संग उनकी खटपट को तूल दे रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच क्या सब कुछ ठीक है? सवाल इसलिए क्योंकि अक्सर बातों-बातों में वो कुछ ऐसा कह जाती हैं, जो लोगों के मन में शक पैदा कर देता है. हाल ही में यूट्यूब की दुनिया में व्लॉगर बन उतरीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अपना पहला व्लॉग शेयर किया. इस व्लॉग में उन्होंने माना कि ‘जिंदगी बहुत कड़वी हो गई है’. वह अपनों और परायों को चेतावनी दी और साथ ही भावुक भी हो गईं.

कहते हैं जिंदगी में सुख के पीछे दुख और दुख के पीछे सुख लगा रहता है. लेकिन ये भी सच है कि दुख के समय में ही अपनों का सच्चा चेहरों सामने आता है. गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ समय से खटपट की खबरें हैं. दोनों अलग-अलग रहते हैं. हालांकि, इसका कारण कई बार सुनीता बयां कर चुकी हैं. लेकिन उनके बयानों से अक्सर ये बातें बन जाती हैं.

महाकाली माता मंदिर पहुंच लिया आशीष

सुनीता आहूजा अब सिर्फ गोविंदा की पत्नी नहीं, बल्कि एक नई व्लॉगर सनसनी बनकर सामने आईं. व्लॉग में वह कहती दिखाई दीं कि ‘ वैसे ही जिंदगी बहुत कड़वी हो गई है…’ अपने पहले में वह महाकाली माता मंदिर पहुंचीं, जो चंडीगढ़ के जंगलों में स्थित है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर के बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए यहां भीड़ कम रहती है.

मंदिर पहुंचकर रोने लगीं सुनीता

उन्होंने बताया कि वो महारानी की भक्त हैं और जब कोई गलत कहता है तो मुझे क्रोध बहुत आ जाता है, क्योंकि मैं न्याय प्रिय इंसान हूं. मंदिर में पंडित से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही तो पंडित ने कहा, जो सच्चा होता है, उसे क्रोध बहुत आता है. बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि कब उन्होंने पहली मन्नत मांगी थी, तो सुनीता भावुक हो गईं. रोते हुए उन्होंने कहा- बचपन से मैं मम्मी के साथ मुंबई में महालक्ष्मी मंदिर में जाती थीं. मां मुझे वहां लेकर जाती थीं. 8-9 साल की थी तब से वहां जाती थी.

पहली बार मन्नत में गोविंदा को मांगा

सुनीता ने बताया कि जब मैं गोविंदा से मिली, तो माता के मंदिर में उनसे मांगने गई, मेरी शादी गोविंदा के साथ हो जाए और जीवन अच्छे से जाए. उन्होंने कहा कि मैं माता को बहुत मानती हूं, मेरी लिए सबकुछ वो ही हैं. मन्नत पूरी हुई, शादी हुई, मुझे बच्चे भी दे दिए. उन्होंने आगे कहा कि हर सुख मिलना आसान नहीं होता. ऊंच-नीच भी जिंदगी में होती है. लेकिन मुझे माता पर इतना विश्वास है कि कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे. मैं जानती हूं कि महाकाली माता बैठीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं जो मेरा दिल दुखाएगा, उसके साथ मां काली क्या करेगी. क्योंकि एक अच्छे इंसान और अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है.

‘जो कोई मेरा घर तोड़ने…’

गोविंदा का पत्नी ने भावुक होकर कहा, मुझे किसी पर विश्वास नहीं है, सिवाई माता रानी के… मेरी तीनों माता एक साथ हैं. महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती और तीनों को मैं अपनी मां की तरह. उन्होंने आगे कहा कि आज जो भी परिस्थित हैं या जो कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा. मां उसे नहीं छोड़ने वाली फिर वो अपना हो या पराया.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘जिंदगी बहुत…’, मंदिर पहुंचकर क्यों रोने लगी गोविंदा की सुनीता, टूट रहा घर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी