Last Updated:
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने यूट्यूब पर नई शुरुआत मंदिर से की है. अपने व्लॉग में वह मंदिर पहुंच जहां वह भावुक नजर आईं और कह बैठीं जो कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा. मां उसे नहीं छोड़ने वाली फिर वो अपना ह…और पढ़ें
सुनीता के इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर गोविंदा संग उनकी खटपट को तूल दे रहे हैं. कहते हैं जिंदगी में सुख के पीछे दुख और दुख के पीछे सुख लगा रहता है. लेकिन ये भी सच है कि दुख के समय में ही अपनों का सच्चा चेहरों सामने आता है. गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ समय से खटपट की खबरें हैं. दोनों अलग-अलग रहते हैं. हालांकि, इसका कारण कई बार सुनीता बयां कर चुकी हैं. लेकिन उनके बयानों से अक्सर ये बातें बन जाती हैं.
महाकाली माता मंदिर पहुंच लिया आशीष
मंदिर पहुंचकर रोने लगीं सुनीता
उन्होंने बताया कि वो महारानी की भक्त हैं और जब कोई गलत कहता है तो मुझे क्रोध बहुत आ जाता है, क्योंकि मैं न्याय प्रिय इंसान हूं. मंदिर में पंडित से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही तो पंडित ने कहा, जो सच्चा होता है, उसे क्रोध बहुत आता है. बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि कब उन्होंने पहली मन्नत मांगी थी, तो सुनीता भावुक हो गईं. रोते हुए उन्होंने कहा- बचपन से मैं मम्मी के साथ मुंबई में महालक्ष्मी मंदिर में जाती थीं. मां मुझे वहां लेकर जाती थीं. 8-9 साल की थी तब से वहां जाती थी.
पहली बार मन्नत में गोविंदा को मांगा
‘जो कोई मेरा घर तोड़ने…’
गोविंदा का पत्नी ने भावुक होकर कहा, मुझे किसी पर विश्वास नहीं है, सिवाई माता रानी के… मेरी तीनों माता एक साथ हैं. महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती और तीनों को मैं अपनी मां की तरह. उन्होंने आगे कहा कि आज जो भी परिस्थित हैं या जो कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा. मां उसे नहीं छोड़ने वाली फिर वो अपना हो या पराया.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 15, 2025, 12:17 IST





