भारत » 1500KM की रेंज, Mach 0.9 की रफ्तार… DRDO का ‘साइलेंट किलर’ निर्भय, फुफकार तक नहीं पाएगा पाकिस्तान

1500KM की रेंज, Mach 0.9 की रफ्तार… DRDO का ‘साइलेंट किलर’ निर्भय, फुफकार तक नहीं पाएगा पाकिस्तान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Nirbhay Missile: पाकिस्तान तो वैसे हमारा पड़ोसी मुल्क है लेकिन वह किसी सांप से कम नहीं है. आए दिन वह भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है. कभी सीमा पर गोलीबारी, कभी आतंकी भेजना, तो कभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ जहर उगलकर. लेकिन अब वक्त बदल चुका है. भारत हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. पहलगाम नरसंहार के बाद भारत ने जिस तरीके से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को धूल चटाया वह पड़ोसी देश कभी नहीं भूल सकता है. अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ फुफकारने से पहले 10 बार सोचेगा. क्योंकि भारत के पास एक-एक से बढ़कर एक हथियार हैं जो चंद मिनट में पाकिस्तान में तबाही मचा सकते हैं. भारत के पास एक ऐसा ‘साइलेंट किलर’ है, जो बिना शोर किए दुश्मन के होश उड़ा सकता है. हम बात कर रहे हैं DRDO की बनाई निर्भय मिसाइल की.

1500 किमी की मारक क्षमता और Mach 0.9 की रफ्तार के साथ पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का ऐसा जवाब दे सकती है कि उसे फुफकारने तक का मौका नहीं मिलेगा. यह सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि भारत की आक्रामक ताकत और तकनीकी श्रेष्ठता का ऐलान है.

इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत है इसकी धरातल से चिपककर उड़ाने की क्षमता.
इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत है इसकी धरातल से चिपककर उड़ाने की क्षमता यानी यह पेड़ों की ऊंचाई के बराबर उड़ते हुए रडार से बच निकलती है. साथ ही इसमें घूम-घूमकर सही समय पर वार करने की क्षमता है. इससे यह लक्ष्य क्षेत्र में चक्कर लगाकर सबसे उपयुक्त समय और एंगल से हमला कर सकती है. स्टील्थ डिजाइन इसे और भी खतरनाक बनाता है, क्योंकि दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना लगभग नामुमकिन है.

मार्गदर्शन और वारहेड क्षमता
निर्भय में INS/GPS/NavIC, TERCOM, DSMAC और Active Radar Seeker जैसी आधुनिक गाइडेंस तकनीकें लगी हैं. इसमें 200 से 450 किलो तक का वॉरहेड लगाया जा सकता है. चाहे वह पारंपरिक बम हो या परमाणु हथियार. इसका मतलब है कि यह एक ही वार में दुश्मन के बड़े सैन्य अड्डे, रडार स्टेशन, या रणनीतिक ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर सकती है.

प्लेटफॉर्म और लॉन्च क्षमता
निर्भय को जमीन, समुद्र और भविष्य में वायु एवं पनडुब्बियों से भी दागा जा सकता है. अभी इसके मोबाइल लॉन्चर Tata LPTA 5252-12×12 प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं. जो इसे युद्ध के मैदान में तेजी से तैनात करने की क्षमता देते हैं. यह स्मार्टनेस भारत को कई मोर्चों पर एक साथ जवाब देने का सामर्थ्य देता है.

स्टील्थ डिजाइन इसे और भी खतरनाक बनाता है.

किसे करेगा निशाना? पाकिस्तान और चीन पर सीधा वार

  • पाकिस्तान: 1500 किमी की रेंज के चलते कराची से लाहौर और ग्वादर से इस्लामाबाद तक, पाकिस्तान का हर कोना निर्भय के निशाने में है.
  • चीन: युन्नान और दक्षिणी चीन के रणनीतिक ठिकानों तक भी यह मिसाइल आसानी से पहुंच सकती है.
  • समुद्री इलाकों में यह दुश्मन के तटीय ठिकानों और नौसैनिक अड्डों को भी निशाना बना सकती है.
भारत की रणनीतिक बढ़त
निर्भय, ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों के साथ मिलकर भारत की मल्टी-लेयर स्ट्राइक कैपेबिलिटी को और मजबूत करती है. बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में इसकी लो-फ्लाइट प्रोफाइल और लंबी दूरी की क्षमता इसे दुश्मन के लिए और भी डरावना बनाती है. यह केवल एक रक्षा हथियार नहीं बल्कि भारत के ‘विश्वसनीय न्यूनतम सुरक्षा ताकत’ सिद्धांत का अहम हिस्सा है.

संदेश साफ: उकसाओगे तो खत्म कर देंगे
निर्भय का अस्तित्व ही पाकिस्तान और चीन के लिए एक चेतावनी है कि अगर वे सीमा पार से किसी भी तरह की नापाक हरकत करेंगे, तो जवाब ऐसा मिलेगा कि इतिहास याद रखेगा. यह मिसाइल भारत की ताकत, आत्मनिर्भरता और आक्रामक रक्षा रणनीति का जीता-जागता उदाहरण है. जहां वार करने से पहले दुश्मन को सांस लेने का भी मौका नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी