1500 किमी की मारक क्षमता और Mach 0.9 की रफ्तार के साथ पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का ऐसा जवाब दे सकती है कि उसे फुफकारने तक का मौका नहीं मिलेगा. यह सिर्फ एक हथियार नहीं बल्कि भारत की आक्रामक ताकत और तकनीकी श्रेष्ठता का ऐलान है.

इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत है इसकी धरातल से चिपककर उड़ाने की क्षमता.
मार्गदर्शन और वारहेड क्षमता
निर्भय में INS/GPS/NavIC, TERCOM, DSMAC और Active Radar Seeker जैसी आधुनिक गाइडेंस तकनीकें लगी हैं. इसमें 200 से 450 किलो तक का वॉरहेड लगाया जा सकता है. चाहे वह पारंपरिक बम हो या परमाणु हथियार. इसका मतलब है कि यह एक ही वार में दुश्मन के बड़े सैन्य अड्डे, रडार स्टेशन, या रणनीतिक ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर सकती है.
निर्भय को जमीन, समुद्र और भविष्य में वायु एवं पनडुब्बियों से भी दागा जा सकता है. अभी इसके मोबाइल लॉन्चर Tata LPTA 5252-12×12 प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं. जो इसे युद्ध के मैदान में तेजी से तैनात करने की क्षमता देते हैं. यह स्मार्टनेस भारत को कई मोर्चों पर एक साथ जवाब देने का सामर्थ्य देता है.

स्टील्थ डिजाइन इसे और भी खतरनाक बनाता है.
किसे करेगा निशाना? पाकिस्तान और चीन पर सीधा वार
- पाकिस्तान: 1500 किमी की रेंज के चलते कराची से लाहौर और ग्वादर से इस्लामाबाद तक, पाकिस्तान का हर कोना निर्भय के निशाने में है.
- चीन: युन्नान और दक्षिणी चीन के रणनीतिक ठिकानों तक भी यह मिसाइल आसानी से पहुंच सकती है.
- समुद्री इलाकों में यह दुश्मन के तटीय ठिकानों और नौसैनिक अड्डों को भी निशाना बना सकती है.
निर्भय, ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलों के साथ मिलकर भारत की मल्टी-लेयर स्ट्राइक कैपेबिलिटी को और मजबूत करती है. बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में इसकी लो-फ्लाइट प्रोफाइल और लंबी दूरी की क्षमता इसे दुश्मन के लिए और भी डरावना बनाती है. यह केवल एक रक्षा हथियार नहीं बल्कि भारत के ‘विश्वसनीय न्यूनतम सुरक्षा ताकत’ सिद्धांत का अहम हिस्सा है.
संदेश साफ: उकसाओगे तो खत्म कर देंगे
निर्भय का अस्तित्व ही पाकिस्तान और चीन के लिए एक चेतावनी है कि अगर वे सीमा पार से किसी भी तरह की नापाक हरकत करेंगे, तो जवाब ऐसा मिलेगा कि इतिहास याद रखेगा. यह मिसाइल भारत की ताकत, आत्मनिर्भरता और आक्रामक रक्षा रणनीति का जीता-जागता उदाहरण है. जहां वार करने से पहले दुश्मन को सांस लेने का भी मौका नहीं मिलेगा.





