Last Updated:
79th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लाल किले पर 20,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं. ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी.
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर लाल किले की सुरक्षा बेहद मजबूत कर दी गई है.दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं.”
ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि अनुमानित तौर पर 20 से 25 हजार गेस्ट लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें वीआईपी गेस्ट और आम जनता भी शामिल है. मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6 से 6:30 के बीच पहुंचे. इसके बाद वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा और रोड पर आवाजाही भी प्रतिबंधित भी रहेगी.
मधुर वर्मा ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया है. दिल्ली पुलिस के पास इस इलाके में रहने वाले लोगों की फोटो समेत सभी जानकारी पहले से ही मौजूद है. साथ ही, लाल किले के पास मौजूद हाई राइज बिल्डिंगों में भी दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 15, 2025, 02:37 IST





