भारत » 79th Independence Day: छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, 20000 से ज्यादा जवान तैनात

79th Independence Day: छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, 20000 से ज्यादा जवान तैनात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

79th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लाल किले पर 20,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं. ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी.

स्वतंत्रता दिवस : छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, दिल्ली में अभेद्य सुरक्षास्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर लाल किले की सुरक्षा बेहद मजबूत कर दी गई है.
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले समेत कई जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है. दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है. इस बीच, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं.”

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस हर स्तर पर सुरक्षा को और मजबूत कर रही है. लाल किले और उसके आसपास सभी वीवीआईपी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इस बार हमने सीसीटीवी कैमरों में वीडियो एनालिटिक्स का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें चेहरे की पहचान प्रणाली, छोड़ी गई वस्तुओं का पता लगाना और लोगों की गिनती करना शामिल है. पहली बार पार्किंग में भी अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. हमने लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. इसके अलावा, मल्टी एजेंसी के साथ कॉर्डिनेट करके दिल्ली पुलिस ने एंटी ड्रोन अरेंजमेंट भी किया है.”

ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि अनुमानित तौर पर 20 से 25 हजार गेस्ट लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें वीआईपी गेस्ट और आम जनता भी शामिल है. मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6 से 6:30 के बीच पहुंचे. इसके बाद वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा और रोड पर आवाजाही भी प्रतिबंधित भी रहेगी.

मधुर वर्मा ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया है. दिल्ली पुलिस के पास इस इलाके में रहने वाले लोगों की फोटो समेत सभी जानकारी पहले से ही मौजूद है. साथ ही, लाल किले के पास मौजूद हाई राइज बिल्डिंगों में भी दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी.”

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

स्वतंत्रता दिवस : छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी