Last Updated:
Stray Dogs News: मोहन भागवत ने कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करके ही संभव है, न कि उन्हें आश्रय स्थलों में रखकर.
मोहन भागवत ने दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (फाइल फोटो)कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, “इस समस्या का समाधान केवल आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करके ही किया जा सकता है. हालांकि, आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखकर इसका समाधान नहीं किया जा सकता.” एक उदाहरण देते हुए भागवत ने कहा कि गाय का दूध निकालते समय भारतीय कुछ दूध ले लेते हैं और बाकी बछड़े के लिए छोड़ देते हैं.
उन्होंने कहा, “यह मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने की कला है. विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर प्रकृति का संरक्षण किया जाना चाहिए.” कटक बैठक के बाद भागवत पुरी के लिए रवाना हुए, जहां वह शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे और श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. भागवत बुधवार शाम भुवनेश्वर पहुंचे और रात को शहर में स्थित उत्कल विपन्न सहायता समिति के कार्यालय में ठहरे. आरएसएस प्रमुख 15 अगस्त को ओडिशा का अपना दौरा समाप्त कर वहां से रवाना होंगे.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
August 14, 2025, 21:43 IST





