Last Updated:
ऊना जिले में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. पुलिस से हुई हल्की झड़प
सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. हालांकि, लोग इस बार केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की लिखित गारंटी की मांग की. काफी मशक्कत और बीच-बचाव के बाद ही प्रशासन ने बल प्रयोग कर सड़क से जाम हटवाया. करीब डेढ़ घंटे तक लगे इस जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
स्थीनीय शख्स के.सी. चावला ने कहा कि डीसी सात दिन से सोए हुए हैं और उनके घरों में इसी तरह पानी भर जाता है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन और नेताओं द्वारा समस्या के समाधान का केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. इस बार भी हालात बिगड़ने पर ही अधिकारी मौके पर पहुंचे. एक शख्स ने कहा कि घर में बीते सात दिन से खाना नहीं बन रहा है और हम लोग टैक्स दे रहे हैं. एसडीएम और डीसी सोए हुए हैं और आठ महीने में इन्होंने समस्या को लेकर कुछ नहीं किया.
वहीं मौके पर पहुंचे मगर निगम के आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि भारी बरसात के चलते फ्रेंड्ज कालोनी में जलभराव की समस्या पेश आई है. उन्होंने कहा कि बरसाती पानी का रास्ता प्रभावित होने के चलते यह समस्या पेश आई है और पुल को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाये जायेंगे.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
Una,Una,Himachal Pradesh
August 14, 2025, 14:55 IST





