Last Updated:
When Bobby Deol Complained Against Actress: बॉबी देओल के लिए अपने करियर की दूसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खौफनाक वाक्या हुआ, जिसको वो सालों बाद भी नहीं भूले हैं.
मनीषा कोइराला और काजोल दोनों इस फिल्म में नजर आई थीं. किस्सा बॉलीवुड के हीरो से विलेन बनकर सुर्खियों में छाने वाले बॉबी देओल की है. 1990 के दशक के आखिर में उन्होंने ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी सदाबार फिल्में दी. उन्होंने प्रीति जिंटा से लेकर काजोल तक के साथ काम किया, लेकिन क्या आपको वो वाक्या मालूम हैं, जब एक हिट फिल्म के लिए उन्हें रोमांटिक सीन शूट करना था और एक्ट्रेस के साथ सीन शुरू होते ही उनका दिमाग बदबू से भन्ना गया था. इस चौंकाने वाले किस्सा का खुलासा उन्होंने खुद किया था.
बास से भन्ना गया था एक्टर का माथा

ये फिल्म बॉबी देओल के करियर की दूसरी फिल्म थी.
क्यों एक्ट्रेस के मुंह से आ रही थी बदबू
बॉबी के मुताबिक, मनीषा कोइराला के साथ फिल्म ‘गुप्त’ में ‘बेचानियां’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को करीब जाना था और एक्ट्रेस की ठुड्डी पर काटना था. उन्हें शॉट के लिए अपना चेहरा मेरे चेहरे के करीब लाना था. लेकिन, ये उनके लिए मुश्किल हो रहा था क्योंकि मनीषा के मुंह से प्याज की तेज बदबू आ रही थी. दरअसल, मनीषा ने शूटिंग से ठीक पहले कच्चे प्याज के साथ चना चाट खाई थी. इसके कारण उनके लिए ये रोमांटिक सीन शूट करना काफी मुश्किल हो गया था. बॉबी ने कहा कि ये चमत्कार ही था कि मैंने उस सीन को करना मैनेज किया, क्योंकि तब मेरे दिमाग में रोमांस आखिरी चीज थी. लेकिन फिर इसके बारे में डायरेक्टर को भी सबकुछ बता दिया.
करियर की दूसरी फिल्म थी ‘गुप्त’
साल 1997 में बॉबी देओल ‘गुप्त’ में नजर आए. यह उनकी दूसरी फिल्म थी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 18.23 करोड़ रुपए रहा था.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 14, 2025, 10:50 IST





